'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बढ़ा ड्रामा, तुलसी ने मिहिर और नॉयना के रिश्ते पर उठाए सवाल

KSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि तुलसी को मिहिर के ब्लेजर से नॉयना की इयररिंग्स मिलेगी और उसे देखकर हैरान रह जाएगी। इसके बाद वह अपने पति से सवाल करेगी।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बढ़ा ड्रामा, तुलसी ने मिहिर और नॉयना के रिश्ते पर उठाए सवाल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ हर एपिसोड के साथ दर्शकों के लिए नया ट्विस्ट और ड्रामा लेकर आ रहा है। शो की कहानी में कई खुलासे और गलतफहमियां एक साथ सामने आए है, जिससे शो में और भी दिलचस्प मोड़ आ गया है।

दरअसल, अब तक के एपिसोड में यह साफ हो चुका है कि घर में हुए गहनों की चोरी किसी और ने नहीं बल्कि परी ने ही की थी। इस सच्चाई के सामने आने पर मिहिर और तुलसी दोनों चौंक जाते हैं। वहीं कहानी का रुख तब और रोमांचक हो जाता है जब मिहिर बारिश में नॉयना के घर पहुंचता है। नॉयना उससे कहती है कि वह इतनी बारिश में घर न लौटे, जबकि घर पर तुलसी उसका बेसब्री से इंतजार कर रही होती है।

नॉयना को लेकर सवाल करेगी तुलसी

कार के खराब होने की वजह से मिहिर रात में देर से लौटता है और नॉयना उसे शांति निकेतन छोड़ देती है। इसके बाद तुलसी मिहिर से सवाल करती है कि उसने नॉयना को घर पर क्यों नहीं बुलाया। अगली सुबह तुलसी को मिहिर के ब्लेजर से एक ईयररिंग मिलती है, जिसे देखकर वह चौंक जाती है। तुलसी मिहिर से पूछती है कि “ये ईयररिंग नॉयना की ही है ना?”

तुलसी आगे कहती है कि आज तो ईयररिंग है, लेकिन कल शायद उसके ब्लेज़र पर लिपस्टिक का निशान भी मिल जाए। वह मजाकिया अंदाज में यह भी कहती है कि उसे लगा था नॉयना का प्यार सिर्फ एकतरफा है, लेकिन अब लगता है कि मिहिर भी इस रिश्ते में कहीं न कहीं शामिल है। मिहिर इस दौरान कुछ नहीं कह पाता। हालांकि बाद में तुलसी माहौल हल्का कर देती है और दोनों एक-दूसरे को "आई लव यू" बोलते हैं।

इसके बाद नॉयना का फोन मिहिर के बजाय तुलसी उठाती है। तुलसी नॉयना को बताती है कि उसका ईयररिंग उसे मिल गया है और उसने उसे संभालकर रख लिया है। इसी दौरान तुलसी नॉयना को गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित करती है।

वृंदा और अंगद को एक कमरे में बितानी पड़ेगी रात

हालांकि नॉयना खुद ही महसूस करती है कि वह मिहिर के बहुत करीब आती जा रही है और यही वजह है कि वह उनके परिवार से दूरी बनाना शुरू कर देती है। दूसरी ओर, बारिश की वजह से वृंदा और अंगद को होटल के एक ही कमरे में रात बितानी पड़ती है। अंगद के पैर में चोट लगने पर वृंदा उसकी देखभाल करती है। अगले दिन दोनों बस से घर लौटते हैं। फिलहाल कहानी के इन नए ट्विस्ट्स से साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में शो और भी ज्यादा रोमांचक मोड़ लेने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com