-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Happy Bhag Jayegi Completes 9 Years The Film Gave A New Look To Cross Border Cinema
9 साल पहले इस फिल्म ने लिखी प्यार की नई परिभाषा, आज भी बनी हुई है युवाओं की पहली पसंद!
- Written By: अनिल सिंह
Cross Border Cinema: हैप्पी भाग जाएगी फिल्म को 9 साल पूरे हो गए हैं, आनंद राय और कलर येलो की इस फिल्म ने साबित किया कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

हैप्पी भाग जाएगी' के 9 साल पूरे फिल्म ने क्रॉस-बॉर्डर सिनेमा को दिया था नया रूप
Happy Bhag Jayegi: नौ साल पहले, ‘हैप्पी भाग जाएगी’ ने पर्दे पर धूम मचाई और रोमांटिक कॉमेडी की दुनिया में नई जान फूंक दी। अपने अनोखे कथानक, शानदार अभिनय और हल्के-फुल्के मगर दिलचस्प ड्रामे के साथ, फिल्म ने आनंद एल राय और कलर येलो की दिल से कहानी कहने की खास पहचान को बखूबी दर्शाया। फिल्म के केंद्र में डायना पेंटी ने हैप्पी का किरदार निभाया था, जो एक निडर दुल्हन है जो अपनी शादी से भागकर एक बिल्कुल अलग देश में पहुँच जाती है। उनका किरदार नाजुकता और ताकत के बीच एकदम सही संतुलन बनाया, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ाव महसूस करने लगे।
उनके साथ अभय देओल थे बिलाल के किरदार में एक अनजाना लेकिन नेकदिल इंसान जो हैप्पी का अनचाहा लेकिन सच्चा साथी बनता है। जबकि जिमी शेरगिल की ईमानदार भूमिका ने एक बार फिर सब का दिल जीत लिया, बग्गा एक ठुकराए गए दूल्हे की किरदार में।
सम्बंधित ख़बरें
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
ये भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘नजरिया नजर से’ रिलीज होते ही मचा रहा बवाल
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
‘हैप्पी भाग जाएगी‘ को खास बनाने वाली बात सिर्फ उसका मज़ेदार प्लॉट नहीं था, बल्कि यह थी कि उसने संवेदनशील क्रॉस-बॉर्डर विषयों को भी ह्यूमर, गर्मजोशी और सम्मान के साथ पेश करने की उसकी क्षमता भी अलग बनाती है। मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन ने यह सुनिश्चित किया कि कॉमेडी कभी घिसी-पिटी न हो जाए। इसके बजाय, फ़िल्म ने उन मानवीय संबंधों का जश्न मनाया जो सीमाओं से परे हैं। अली फजल ने हैप्पी के वफादार प्रेमी गुड्डू की भूमिका निभाई, जबकि मोमल शेख ने ज़ोया के किरदार से फिल्म को और गहराई दी और यह सब मिलकर एक मजबूत कलाकारों की टीम बनी, जो फिल्म की सबसे बड़ी ताकत थी।
फिल्म ने स्लीपर हिट का दर्जा हासिल किया
फिल्म की स्क्रिप्ट हल्की-फुल्की, लेकिन स्मार्ट थी। मुश्किल हालातों में भी हास्य ढूंढ निकालने का माद्दा रखती थी। हैप्पी भाग जाएगी ने दिखाया कि कॉमेडी सिर्फ हंसाने वाली नहीं, बल्कि जोड़ने वाली भी हो सकती है। इस फिल्म ने भारत और विदेशों में लगभग ₹45 करोड़ का कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक स्लीपर हिट का दर्जा हासिल किया और समय के साथ इसका फैन बेस भी मजबूत हुआ।
नौ साल बाद भी युवाओं की पसंद
अब, नौ साल बाद भी, इस फिल्म का आकर्षण बरकरार है। आम रोम-कॉम फिल्मों के बीच यह फिल्म अपने ताजगी भरे, दिल से जुड़ने वाले और मौलिक अंदाज़ के कारण अलग नजर आई। इसने साबित किया कि दर्शकों को वो कहानियां पसंद आती हैं, जो हंसी और भावना के मेल से सबको जोड़ देती हैं। चाहे वे किसी भी सरहद से क्यों न आते हों। भारतीय सिनेमा की आम पेशकश से अलग कहानियों को लाने और उनका समर्थन करने के अपने शौक के लिए जाने जाने वाले, फिल्म निर्माता आनंद एल राय और उनका प्रोडक्शन हाउस कलर येलो अगले साल अपनी दो अगली रिलीज के साथ फिल्म प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। “तेरे इश्क में”, जो एक इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें धनुष और कृति सेनन नजर आएंगे और यह 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद आएगी “तू या मैं”, एक वैलेंटाइन्स डे 2026 पर रिलीज होने वाली सर्वाइवल रोमांस थ्रिलर, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
Happy bhag jayegi completes 9 years the film gave a new look to cross border cinema
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














