-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Fish Venkat In Icu Needs Kidney Transplant Prabhas Offers Financial Help
इस एक्टर की मुसीबत में मसीहा बने प्रभास, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए देंगे 50 लाख
- Written By: स्नेहा मौर्या
तेलुगु सिनेमा के फेमस एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट अभी आईसीयू में हैं और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है। ऐसे में प्रभास ने उनके इलाज के लिए हाथ बढ़ाया है और 50 लाख रुपये देने का वादा किया है।

फिश वेंकट, प्रभास (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर फिश वेंकट इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं। उन्हें किडनी फेल्योर की समस्या है और फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, उन्हें जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है।
वेंकट की बेटी श्रावंती ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लगातार डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। परिवार इस समय गहरे संकट में है और इलाज में लगने वाले भारी खर्च से जूझ रहा है। श्रावंती ने बताया कि ट्रांसप्लांट और इलाज पर कम से कम 50 लाख रुपये का खर्च आने वाला है।
इस कठिन समय में साउथ सुपरस्टार प्रभास उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। वेंकट की बेटी ने खुलासा किया कि प्रभास की टीम ने उनसे संपर्क किया और वित्तीय सहायता की पेशकश की है। प्रभास के असिस्टेंट ने कहा है कि जब भी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हो, वह पूरा खर्च उठाने को तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
हालांकि आर्थिक मदद मिलने के बाद भी परिवार के सामने एक और बड़ी चुनौती खड़ी है और किडनी डोनर की तलाश। श्रावंती ने बताया कि परिवार के किसी भी सदस्य का ब्लड ग्रुप वेंकट से मेल नहीं खा रहा है, जिसकी वजह से डोनर ढूंढना बेहद मुश्किल हो रहा है।
श्रावंती ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे कई टॉलीवुड सितारों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता ने इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा समय तक काम किया है और कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री से कोई उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- ‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन निभाएंगे ट्रिपल रोल, फिल्म में होगी जादू की वापसी
फिश वेंकट, जिनका असली नाम हर्षवर्धन है, ने साल 2000 में फिल्म ‘सम्मक्का सरक्का’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। तेलंगाना की बोली में संवाद बोलने की उनकी खासियत ने उन्हें “फिशरमैन” के रूप में पहचान दिलाई और यहीं से उन्हें नाम मिला ‘फिश’ वेंकट।
उन्होंने ‘गब्बर सिंह’, ‘बन्नी’, ‘धी’, और ‘अधुर्स’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता है। उनके लाखों फैंस अब उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Fish venkat in icu needs kidney transplant prabhas offers financial help
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMउज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













