'ट्रंप ने PM मोदी पर कराया तंत्र-मंत्र', जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: अयोध्या के परमहंस आचार्य ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी जी पर तंत्र-मंत्र कर वशीकरण किया था, लेकिन अब वैदिक मंत्रों से उन्हें इससे मुक्त कर दिया गया है।

Trump Performed Black Magic on PM Modi: अयोध्या के परमहंस आचार्य ने एक रोचक दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आचार्य के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंत्र-मंत्र कराए थे, जिसके असर से वह वशीकरण के शिकार हो गए थे। इसी वशीकरण के चलते, यूजीसी ने कुछ नियम बनाए थे। लेकिन अब, आचार्य का कहना है कि उन्होंने वैदिक मंत्रों के माध्यम से मोदी जी को इस प्रभाव से मुक्त कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए आचार्य ने कहा, "हमें समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे हुआ। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उनके बढ़ते प्रभाव को देखकर दुनिया ने तंत्र-मंत्र के जरिए वशीकरण किया। जब मैंने ध्यान लगाया तो पता चला कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह किया था। अब हमने वैदिक मंत्रों का पाठ कर इसे समाप्त कर दिया है और अब मोदी जी पर किसी भी तंत्र-मंत्र या वशीकरण का असर नहीं होगा। हम उम्मीद करते हैं कि नरेंद्र मोदी जी ऐसा कोई कानून न बनाएं जिससे देश का विकास रुके। उनसे देश को बहुत बड़ी अपेक्षाएं हैं।" आचार्य ने आगे कहा कि वह आशा करते हैं कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा और वे अयोध्या से प्रधानमंत्री की कुशलता के लिए नियमित पूजा-पाठ करते रहेंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com