Mumbai Coastal Road: कोस्टल रोड पर अब नहीं होगी परेशानी, 6 जगहों पर हाईटेक बायो-टॉयलेट शुरू

BMC Initiative: मुंबई कोस्टल रोड पर आने वाले नागरिकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बीएमसी ने छह स्थानों पर आधुनिक बायो-टॉयलेट और अंडरपास की व्यवस्था की है। यह सुविधा मामूली शुल्क पर उपलब्ध होगी।
Bio Toilet
बायो टॉयलेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Bio Toilet On Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मुंबई मनपा ने छह जगहों पर स्टेट-ऑफ-द-आर्ट बायो-टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही रोड पर राहगीरों के लिए अंडरपास की सुविधा भी प्रदान की गई है।

समुद्र तट पर बने पिकनीक स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक और पर्यटक आते हैं। उन्हें बेहतर सफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह सेवाएं मुहैया कराई गई गई हैं।

बीएमसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोस्टल रोड पर अमरसंस उद्यान के पास राहगीरों के लिए अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 2, आकृति बिल्डिंग पार्किंग स्थल के पास अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 4, हाजी अली जंक्शन पर अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 6, ये सुविधाएं छह स्थानों पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसी तरह अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 11, वली डेयरी के सामने अंडरपास (पीयूपी) नंबर 12 और खान अब्दुल गफ्फार खान रोड पर बिंदुमाधव ठाकरे चौक के उत्तर में अंडरपास (पीयूपी) नंबर 14 पर सुविधा प्रदान की गई है।

5-5 रुपये मामूली शुल्क

  • ये टॉयलेट 20 20 8 फीट साइज के हैं और 1 kW सोलर पावर सिस्टम से चलेंगे। इनमें महिलाओं के लिए 2, पुरुषों-2, बच्चों-1 और दिव्यांगों के लिए 1 टॉयलेट शामिल हैं।
  • इनमें 6 यूरिनल, 3 वॉश बेसिन, 3 सेंसर वाले शीशे, 3 साबुन डिस्पेंसर, 1 सैनिटरी पैड इंसीनरेटर, 1 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, 1,000 लीटर पानी की टंकी, 3,000 लीटर कैपेसिटी वाला । डीआरडीओ बायो-डाइजेस्टर वगैरह भी शामिल हैं।
  • छह जगहों पर टॉयलेट का सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम पूरा हो चुका है। महिलाओं और पुरुषों के लिए 5-5 रुपये मामूली शुल्क लिया जाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com