-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hrithik Roshan To Play Triple Role In Krish 4 Jaadu Return
‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन निभाएंगे ट्रिपल रोल, फिल्म में होगी जादू की वापसी
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 4’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आई है कि फिल्म 'कोई मिल गया' के फेमस कैरेक्टर 'जादू' की भी इसमें वापसी हो सकती है।

ऋतिक रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी में से एक ‘कृष’ के चौथे पार्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब इसका सपना जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। कृष 4 का ऐलान इसी साल हो चुका है और अब फिल्म की स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग पर तेजी से काम चल रहा है।
इस बार खास बात ये है कि कृष 4 को ऋतिक रोशन खुद डायरेक्ट करने जा रहे हैं। अब तक इस फ्रेंचाइजी का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन करते आ रहे थे, लेकिन इस बार कमान बेटे ने संभाल ली है। यह ऋतिक की पहली डारेक्टोरियल फिल्म होगी, जिससे उनके फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
कृष 4 में ट्रिपल रोल में दिखेंगे ऋतिक रोशन
एक और बड़ा खुलासा ये हुआ है कि कृष 4 में ऋतिक रोशन एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन किरदारों में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म ‘कृष 3’ में वे डबल रोल में दिखे थे, लेकिन इस बार मेकर्स उन्हें ट्रिपल रोल में पेश करने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में ‘कोई मिल गया’ के फेमस कैरेक्टर ‘जादू’ की भी वापसी की जा सकती है। इस एलियन कैरेक्टर ने अपने वक्त में बच्चों और बड़ों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी थी। अगर रिपोर्ट्स सच होती हैं, तो यह फिल्म एक बार फिर बच्चों के दिलों को छू सकती है।
कास्टिंग की बात करें तो कृष 4 में तीन बड़ी अभिनेत्रियों की एंट्री होने जा रही है। ये तीनों इस फ्रेंचाइजी की पुरानी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है, जिसमें रेखा, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा। सभी को फिल्म में अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस को मिला रणबीर कपूर की फिल्म में मौका, ‘रामायण’ में बनेंगी राम की मां
साल 2026 में शूरू होगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग 2026 के पहले क्वार्टर में शुरू होने की संभावना है। इससे पहले ऋतिक रोशन अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी होंगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिलहाल ‘कृष 4’ का स्केल, स्टारकास्ट और कहानी इसे भारत की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल कर सकता है। अब देखना ये होगा कि ऋतिक अपनी पहली डारेक्टोरियल फिल्म में दर्शकों को कितनी बड़ी ट्रीट देते हैं।
Hrithik roshan to play triple role in krish 4 jaadu return
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













