- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar Movie Review Ranveer Singh Action Thriller
Dhurandhar Movie Review: रणवीर सिंह का धमाकेदार अंदाज और दमदार एक्शन से लैस है ‘धुरंधर’
Ranveer Singh Movie: धुरंधर में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त ने दमदार एक्टिंग की है। शानदार एक्शन और ट्विस्ट फिल्म को रोमांचक बनाते हैं। फिल्म को 4 स्टार मिले हैं।
- Written By: सोनाली झा

रणवीर सिंह का धमाकेदार अंदाज और दमदार एक्शन से लैस है ‘धुरंधर’
Dhurandhar Review: ‘धुरंधर’ की ये कहानी काफी हद तक ‘ऑपरेशन ल्यारी’ से प्रेरित नजर आती है, जिसमें पाकिस्तानी सरकार ने अपने देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के खिलाफ मोर्चा खोला था। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया हुआ किरदार, मेजर इकबाल भारत (आईएसआई एजेंट) के खिलाफ साजिश रच रहा है और आतंक फैलाने में जुटा हुआ है। वो पाकिस्तान में बैठकर कराची के अंडरवर्ल्ड माफिया को भी ऑपरेट करता है।
1999 में IC-814 हाईजैकिंग और 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले पर सेट की गई फिल्म की कहानी में दिखाया गया है एक तरफ जहां मेजर इकबाल जहां भारत में हाहाकार मचाने की तैयारी में है वहीं भारतीय इंटेलिजेंस के सबसे जांबाज अफसर अजय सान्याल उसके इरादों को नेस्तनाबूत करने में जुटा हुआ है। इसके लिए वो एक ऐसे शख्स की मदद लेता है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। यहां रणवीर सिंह का किरदार सीन में आता है जो देखने में दिलफेंक लेकिन बेहद ताकतवर और भारत के खिलाफ नजर उठाने वालों को मिटटी में मिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है।
स्टार कास्ट का परफॉर्मेंस
इस फिल्म के साथ रणवीर एक दमदार कमबैक करते हुए नजर आए। जिस तरह से वे एक्शन करते हैं और अपने मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं, ये देखना बेहद एंटरटेनिंग है। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने भी अपने काम से इम्प्रेस किया। यहां नेगेटिव रोल में वे पर्दे पर डर और क्रूरता का एहसास कराते हैं। वहीं बात करें आर. माधवन की तो लुक्स से लेकर चाल-ढाल तक, वे एक आईबी चीफ के किरदार में पूरी तरह से समर्पित नजर आते हैं। इसी के साथ अक्षय खन्ना यहां अपने एक्सप्रेशन्स और अपने डायलॉग्स से दिल जीतते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
जब अरिजीत सिंह के सामने माइक्रोफोन पर आए ऋषि सिंह; ‘कोनिचिवा’ के अनुभव पर बोले- सपना सच होने जैसा था
Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट, इन सितारों की एंट्री की चर्चा तेज, ‘K’ साइन ने बढ़ाया सस्पेंस
3 Idiots 2 Confirmed: फिर साथ आएंगे आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी, ‘3 इडियट्स 2’ पर शुरू हुआ काम
शादी के 3 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटीं कृति खरबंदा, ‘ग्लोरी’ में व्यस्त Pulkit Samrat ने खोला राज
फिल्म का म्यूजिक
धुरंधर का संगीत काफी बढ़िया है। इसकी खासियत है इसका बैकग्राउंड स्कोर। जिस तरह से एक्शन सीन्स में बीजीएम प्रभावशाली ढंग से तैयार किये गए हैं, ये फिल्म के मनोरंजन के स्तर को और बढ़ाते हैं।
फिल्म का फाइनल टेक
आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म हमें भरपूर एंटरटेन करती है। फिल्म की खूबियों को बात करें तो इसमें नजर आए एक्टर्स, उनके परफॉर्मेंस, इसके एक्शन सीन्स और सबसे बड़ी बात, इसकी कहानी में जिस तरह के ट्विस्ट्स हैं, ये इसके रोमांचक बनाते हैं। हालांकि फिल्म की कमियों की बात करें तो ये कमजोर दिल वालों के किये नहीं है। जिस तरह की हिंसा इसमें दिखाई गई है, ये भयावह है। इसी के साथ फिल्म की रनटाइम आम फिल्मों से काफी ज्यादा है। कुछ सीन्स यहां फ्रेम में भी जस्टिफाई किये जा सकते थे, जिससे इसकी रनटाइम को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। ओवरऑल, ये एक एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म है जिसे आप जरूर एन्जॉय करेंगे।
ये भी पढ़ें- धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, जानें 7वें दिन का कलेक्शन
फिल्म के स्टार कास्ट
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्माता जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज है। धुरंधर की रनटाइम 3 घंटा, 32 मिनट हैं। रणवीर सिंह की फिल्म को 4 स्टार्स मिला हैं।
Dhurandhar movie review ranveer singh action thriller
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब अरिजीत सिंह के सामने माइक्रोफोन पर आए ऋषि सिंह; ‘कोनिचिवा’ के अनुभव पर बोले- सपना सच होने जैसा था
Apr 28, 2026 | 04:56 PMसिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
Apr 28, 2026 | 04:54 PMनागपुर को ‘नेक्स्ट वेव आईटी हब’ बनाने पर जोर, एयर कनेक्टिविटी और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
Apr 28, 2026 | 04:53 PMग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
Apr 28, 2026 | 04:51 PMराघव चड्ढा पर बड़ा झटका, 1 दिन में 10 लाख फॉलोअर्स गायब, फिर फेक फॉलोअर्स का खेल उजागर
Apr 28, 2026 | 04:46 PMकोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
Apr 28, 2026 | 04:44 PMक्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर सड़क पर पिटाई! पुणे का वायरल वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून
Apr 28, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM













