- Hindi News »
- Entertainment »
- Mohit Chauhan Birthday Unknown Facts Songs Career Story
Mohit Chauhan Birthday: सिल्क रूट से शुरू हुआ सफर, बॉलीवुड में हिट गानों से चमके मोहित चौहान
Mohit Chauhan Career: अभिनेता बनने का सपना देखने वाले मोहित चौहान ने अपनी आवाज से संगीत जगत में खास पहचान बनाई। सिल्क रूट से करियर शुरू कर उन्होंने ‘तुम से ही’ और ‘मसकली’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए।
- Written By: सोनाली झा

मोहित चौहान (फोटो-सोशल मीडिया)
Bollywood Playback Singer Mohit Chauhan: बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहित चौहान का जन्म 11 मार्च 1966 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में हुआ था। मोहित चौहान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे, जिसके कारण परिवार को अक्सर अलग-अलग शहरों में रहना पड़ता था। बचपन से ही उनका रुझान संगीत और अभिनय दोनों में था।
मोहित चौहान ने अपने भाई के साथ गाने का अभ्यास किया और अपने दादा से प्रेरणा ली, जो शास्त्रीय संगीत के अच्छे जानकार थे और हारमोनियम बजाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआत में वह अभिनय की दुनिया में करियर बनाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने थिएटर में काम किया और प्रतिष्ठित संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने की भी कोशिश की थी। हालांकि किस्मत ने उन्हें संगीत की दुनिया की ओर मोड़ दिया।
सिल्क रूट बैंड से मिली पहचान
मोहित चौहान के संगीत करियर की शुरुआत मशहूर इंडी बैंड सिल्क रूट से हुई। उन्होंने अपने साथियों केम त्रिवेदी, अतुल मित्तल और केनी पुरी के साथ मिलकर इस बैंड की स्थापना की थी। बैंड का पहला एल्बम बूंदें काफी लोकप्रिय हुआ। इस एल्बम का गाना डूबा डूबा युवाओं के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ और इससे मोहित चौहान को एक नई पहचान मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Shah Rukh Khan Property: छह बेडरूम, प्राइवेट पूल और बीच व्यू, जानें शाहरुख खान के दुबई वाले घर की खासियत
नवभारत निशानेबाज: बिग बी ने अयोध्या में भूखंड खरीद डाला, बने छोरा सरयू किनारे वाला
Poonam Pandey Controversies: जब मौत की खबर के दो दिन बाद जिंदा सामने आई थीं पूनम पांडे, मच गया था हंगामा
Birthday Horoscope: 11 मार्च को जन्मे लोगों के लिए खुला किस्मत का ताला! इन 3 राशि को मिलेगा बंपर लाभ
बॉलीवुड में मिली बड़ी सफलता
बॉलीवुड में उनका सफर 2002 में फिल्म रोड के गाने ‘पहले नजर में डरी थी’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, लेकिन असली पहचान उन्हें रंग दे बसंती के गाने ‘खून चला’ और जब वी मेट के सुपरहिट गीत तुमसे ही से मिली। इसके बाद मोहित चौहान ने कई यादगार गाने दिए, जिनमें मसकली, साड्डा हक, जो भी मैं और तुझे भुला दिया शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने रवि किशन के डायलॉग को बना दिया कव्वाली, हंसी से लोटपोट हुआ पूरा शो
कई भाषाओं में गाए गाने
मोहित चौहान ने हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल, पंजाबी और गुजराती जैसी कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उनकी सुरीली आवाज और भावनाओं से भरी गायकी ने उन्हें लाखों संगीत प्रेमियों का पसंदीदा बना दिया। उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें फिल्मफेयर पुरस्कार, IIFA पुरस्कार और ज़ी सिने पुरस्कार शामिल हैं।
Mohit chauhan birthday unknown facts songs career story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, क्या कह रहे दुकानदार?
Mar 11, 2026 | 08:34 AMShah Rukh Khan Property: छह बेडरूम, प्राइवेट पूल और बीच व्यू, जानें शाहरुख खान के दुबई वाले घर की खासियत
Mar 11, 2026 | 08:30 AMमुंबई हवाई अड्डे पर बड़ा खुलासा, एलोवेरा पाउडर में छिपी 22 किलो एटमिडेट दवा जब्त
Mar 11, 2026 | 08:30 AMपश्चिम एशिया में शांति की पहल: पुतिन ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात, तनाव कम करने की अपील
Mar 11, 2026 | 08:30 AMपूर्णिया में रेप की नाकाम कोशिश के बाद गुस्साए ससुर ने गर्भवती बहू का किया कत्ल, बेटे संग मिलकर छिपाया शव
Mar 11, 2026 | 08:27 AMचुनाव से पहले हंगामा, छत्रपति संभाजीनगर पंचायत समिति पर महायुति का कब्जा; बालासाहेब गाहे बने उपसभापति
Mar 11, 2026 | 08:22 AMशक, शराब और वार! अमरावती के बडनेरा में मजदूरी के खूनी संघर्ष ने ली जान, पुलिस ने 2 घंटे में किया ‘गेम ओवर’
Mar 11, 2026 | 08:20 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM













