

Summer Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आते ही चेहरे पर पसीना, तेल और टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। ज्यादातर लोग इस मौसम में फेशियल ऑयल को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास तेल आपकी त्वचा के लिए रक्षा कवच का काम करते हैं।
अक्सर यह माना जाता है कि चेहरे पर तेल लगाने का काम सिर्फ सर्दियों का है। लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मियों में भी त्वचा को पोषण की उतनी ही जरूरत होती है। जब हम गर्मी में अपनी त्वचा को बहुत ज्यादा ड्राई छोड़ देते हैं तो हमारी स्किन खुद को सुरक्षित रखने के लिए और ज्यादा नेचुरल ऑयल बनाने लगती है जिससे चेहरा चिपचिपा और मुहांसों से भर जाता है।
गर्मियों के लिए कौन से तेल हैं सही
गर्मियों में भारी तेलों (जैसे नारियल तेल) के बजाय हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक तेलों का चुनाव करना चाहिए।
यह तेल हमारे शरीर के नेचुरल ऑयल से काफी मिलता-जुलता है। यह त्वचा को यह संकेत देता है कि चेहरे पर पर्याप्त तेल मौजूद है जिससे एक्स्ट्रा ऑयल का निकलना बंद हो जाता है। यह ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट है।
इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह बहुत हल्का होता है और सूरज की किरणों से होने वाले सन डैमेज से त्वचा को बचाता है।
अगर आप टैनिंग या काले धब्बों से परेशान हैं तो यह तेल आपके लिए वरदान है। यह स्किन को ब्राइट बनाता है और पसीने से होने वाली जलन को शांत करता है।
गर्मियों में फेस ऑयल लगाने का सबसे सही समय रात का है। सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें, टोनर लगाएं और फिर 2-3 बूंद तेल को अपनी हथेलियों पर रगड़कर चेहरे पर थपथपाएं (Dab)। इससे तेल त्वचा की गहराई तक जाता है और रातभर उसे रिपेयर करता है।
हमेशा ध्यान रखें कि गर्मियों में दिन के समय फेस ऑयल लगाकर धूप में न निकलें क्योंकि यह सूरज की गर्मी को सोखकर स्किन को डार्क कर सकता है। दिन में केवल सनस्क्रीन का ही प्रयोग करें। यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।