- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar Movie Ranveer Singh Major Mohit Sharma Controversy
धुरंधर की रिलीज पर रोक की मांग, रणवीर सिंह की फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मेजर मोहित शर्मा का परिवार
- Written By: अनिल सिंह
Major Mohit Sharma Family: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है।

मेजर मोहित शर्मा का परिवार पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, 'धुरंधर' के मेकर्स पर बिना इजाजत कहानी बनाने का आरोप
Dhurandhar Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी मिलिट्री-थीम वाली फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है। शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। परिवार का आरोप है कि मेकर्स ने मेजर मोहित शर्मा के जीवन और शहादत पर आधारित यह फिल्म इंडियन आर्मी या उनके कानूनी वारिसों से बिना इजाजत लिए बनाई है।
मेजर मोहित शर्मा को अशोक चक्र और सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
याचिका में ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ के उल्लंघन का आरोप
मेजर मोहित शर्मा के परिवार की ओर से दायर याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि फिल्म मेजर शर्मा की जिंदगी, उनके सीक्रेट ऑपरेशन और शहादत से सीधे जुड़ी हुई लगती है। उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्ट्स भी यही दर्शाती हैं कि मेकर्स ने ‘धुरंधर’ को मेजर शर्मा की कहानी से जोड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई Varun Dhawan की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन
Peddi Collection day 2: ‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
याचिका में साफ तौर पर कहा गया है:
“शहीद कोई फायदे की चीज नहीं है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वारिसों से इजाजत लिए बिना सैनिक की जिंदगी पर फिल्म बनाए। बिना इजाजत के सैनिक की जिंदगी को दिखाना, संविधान के आर्टिकल 21 के तहत पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।” परिवार का कहना है कि फिल्म बनाने वालों ने इस बात को न तो कभी माना है और न ही उन्होंने परिवार से कोई सलाह ली है।
ये भी पढ़ें- ‘ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा अपनी बेगम…’, पाकिस्तानी मौलाना ने की सारी हदें पार, दिया भद्दा बयान
रिलीज रोकने और प्राइवेट स्क्रीनिंग की मांग
याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट से फिल्म की रिलीज तुरंत रोकने की गुजारिश की है। इसके साथ ही यह मांग भी की गई है कि किसी भी पब्लिक प्रीमियर से पहले फिल्म की एक प्राइवेट स्क्रीनिंग मेजर शर्मा के परिवार के लिए अनिवार्य की जाए, ताकि उन्हें कंटेंट पर अपनी राय देने का मौका मिल सके। इस याचिका में सीबीएफसी (CBFC), एडीजीपी, निर्देशक (आदित्य धर) और जियो स्टूडियो को भी पक्षकार बनाया गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘धुरंधर‘ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जो पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को आधिकारिक तौर से नहीं बताया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में हैं।
Dhurandhar movie ranveer singh major mohit sharma controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दोस्ती की मिसाल: मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त का रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, नम हुईं लोगों की आंखें
Jun 06, 2026 | 11:04 AMNEET Paper Leak: आरोपी मनीषा वाघमारे को नहीं मिलेगी जमानत! वर्टिगो बीमारी पर कोर्ट ने कह दी इतनी बड़ी बात
Jun 06, 2026 | 11:04 AMलालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
Jun 06, 2026 | 11:01 AMनागपुर में गर्मी का कहर बरकरार, 41.6 डिग्री पहुंचा पारा; 8 जून को बारिश के आसार
Jun 06, 2026 | 11:00 AMमुंबई में सरकारी अस्पतालों की मेडिकल सप्लाई में बड़ा घोटाला, FDA की छापेमारी में 2.17 करोड़ की सामग्री जब्त
Jun 06, 2026 | 10:57 AMMade In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग
Jun 06, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र में 4080 करोड़ का मेगा निवेश, फडणवीस सरकार ने किए 2 MoU पर हस्ताक्षर, पैदा होंगे 4750 नए रोजगार
Jun 06, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














