'ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा अपनी बेगम...', पाकिस्तानी मौलाना ने की सारी हदें पार, दिया भद्दा बयान

Pakistan News: पाकिस्तानी मौलाना मुफ्ती अब्दुल कावी ने ऐश्वर्या राय पर विवादित टिप्पणी कर कहा कि यदि उनका अभिषेक से तलाक होता है तो वे उनसे निकाह का प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं।
maulana-qavi-aishwarya-rakhi-sawant-popular-online-conversations
ऐश्वर्या राय, मौलाना मुफ्ती अब्दुल कावी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan mufti Qavi Aishwarya Rai Marriage: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली ब्यूटी आइकन ऐश्वर्या राय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या इवेंट नहीं, बल्कि पाकिस्तान के एक मौलाना का विवादित और शर्मनाक बयान है। मौलाना मुफ्ती अब्दुल कावी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत में मुफ्ती कावी ने ऐश्वर्या और उनके पति अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कहा कि उन्होंने सुना है कि दोनों के बीच तलाक की स्थिति बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि “अल्लाह करे ऐसा न हो, मैं तो घर बसाने वाला आदमी हूं। लेकिन अगर दोनों अलग होते हैं, तो इंशाअल्लाह उनकी तरफ से भी मुफ्ती साहब के लिए निकाह का पैगाम आ जाएगा।”

ऐश्वर्या का नाम बदलकर आयशा राय

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह किसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी कैसे कर सकते हैं, तो मुफ्ती ने राखी सावंत के ‘फातिमा’ बनने का उदाहरण दे दिया। इसी दौरान होस्ट ने यह भी सवाल किया कि क्या वह ऐश्वर्या से शादी करने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराएंगे? इसका जवाब देते हुए कावी ने कहा, हां बिल्कुल! ऐश्वर्या राय की इतनी खूबसूरती को आयशा राय लिखकर मजा आएगा।

यह पहली बार नहीं है जब मुफ्ती कावी ने इस तरह के भद्दे और विवादित बयान दिए हों। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने राखी सावंत से शादी करने की बात कहकर भी सनसनी मचाई थी। आम लोगों का मानना है कि मौलाना इस तरह की बयानबाजी सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए करते हैं।

कंदील बलोच के साथ भी विवाद

मुफ्ती अब्दुल कावी पहले भी बड़े विवादों में फंस चुके हैं। पाकिस्तान की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंदील बलोच ने कुछ साल पहले उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। कंदील ने दावा किया था कि मुफ्ती ने उन्हें होटल में मिलने बुलाया था, और जब उन्होंने आरोपों से इनकार किया, तो कंदील ने होटल के वीडियो जारी किए, जिनमें मुफ्ती उनके साथ बैठने और सिगरेट मंगवाने जैसी बातें करते दिखाई दिए। इसके अलावा भी कावी के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो समय-समय पर सामने आते रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com