KGF-RRR को पछाड़ने को तैयार ‘धुरंधर’! बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाया धमाल, जानें कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने 28 करोड़ की ओपनिंग के बाद ऐसा रफ्तार पकड़ा कि अब यह ऑल-टाइम टॉप-3 की रेस में है। साउथ फिल्मों के बड़े रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं।
Dhurandhar Box Office Collection
धुरंधर साउथ मूवी को पछाड़ने को तैयार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Highest Grossing Indian Films: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ भले ही कोई रिकॉर्डतोड़ शुरुआत न की हो, लेकिन समय के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी उम्मीद शायद मेकर्स को भी नहीं रही होगी। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और पहले दिन इसका कलेक्शन 28 करोड़ रुपये रहा। यह ओपनिंग ‘जवान’, ‘पठान’ या ‘छावा’ जैसी फिल्मों के मुकाबले कम मानी गई, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सारी तस्वीर बदल दी।

दिन-ब-दिन बढ़ता गया कलेक्शन

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़े, ‘धुरंधर’ की पकड़ मजबूत होती चली गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा और बढ़कर 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इस दौरान 172 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन दर्ज किया गया। 22वें दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 23वें दिन यह आंकड़ा बढ़कर 20.5 करोड़ रुपये हो गया। 24वें दिन भी दर्शकों की भीड़ कुछ ऐसी ही रही, जैसे किसी नई रिलीज फिल्म के लिए होती है। शाम 5:05 बजे तक फिल्म 14.46 करोड़ रुपये कमा चुकी थी, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 682.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। (यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इसमें बदलाव संभव है।)

टॉप-5 में शामिल फिल्म

धुरंधर’ अब ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में शुरुआती चारों फिल्में साउथ इंडस्ट्री से हैं, लेकिन अब ‘धुरंधर’ उनके रिकॉर्ड के लिए खतरा बनती दिख रही है।

सैकनिल्क के मुताबिक टॉप-5 की मौजूदा लिस्ट कुछ इस तरह है-

पुष्पा 2: 1234.1 करोड़

बाहुबली 2: 1030.42 करोड़

केजीएफ 2: 859.7 करोड़

आरआरआर: 782.2 करोड़

फिल्म की मौजूदा स्पीड देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ जल्द ही ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ को पीछे छोड़ सकती है, जिससे यह टॉप-3 में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन सकती है।

वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल

देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का जलवा कायम है। अक्षय खन्ना के दमदार स्वैग और फिल्म की मजबूत कहानी के दम पर ‘धुरंधर’ 23 दिनों में वर्ल्डवाइड 1031.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

अब सबकी नजर आने वाले वीकडेज पर है, जो तय करेंगे कि क्या ‘धुरंधर’ वाकई साउथ की दिग्गज फिल्मों के सबसे बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ पाएगी या नहीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com