वैलेंटाइंस डे पर अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप किया कंफर्म! इस मॉडल के लिए लिखी ये बात

Ananya Panday Dating Rumors: अनन्या पांडे ने वैलेंटाइन डे पर वॉकर ब्लैंको को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। जिसके बाद सोशल मीडिया उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Ananya Panday Valentine Day Post Viral
अनन्या पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Ananya Panday Valentine Day Post Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शेयर किए गए एक पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

वैलेंटाइन डे पर अनन्या पांडे ने शेयर किया ये पोस्ट

दरअसल, अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। इस बार वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मॉडल वॉकर ब्लैंको की तस्वीर साझा की। फोटो में वॉकर बालकनी में बैठे फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा कि “ हैप्पी बर्थडे वॉकर ब्लैंको , यू आर द बेस्ट.” वैलेंटाइन डे के दिन इस तरह का पोस्ट फैंस को इशारों-इशारों में काफी कुछ कहता नजर आया।

पहले भी डेटिंग के मिल चुके हैं संकेत

यह पहली बार नहीं है जब दोनों का नाम साथ जुड़ा हो। इससे पहले अनन्या के बर्थडे पर वॉकर ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया था। नवंबर 2025 में एक शादी समारोह के दौरान भी वॉकर को अनन्या की करीबी दोस्त शनाया कपूर के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों की नजदीकियों की चर्चा तेज हो गई थी। बताया जाता है कि वॉकर ब्लैंको पेशे से मॉडल हैं और जामनगर में अंबानी परिवार के प्रोजेक्ट वंतारा से जुड़े हुए हैं।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

इन सबके बीच काम की बात करें तो अनन्या पांडे हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म  तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब अनन्या जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक कॉमेडी चांद मेरा दिल में दिखाई देंगी, जो 8 मई 2026 को रिलीज होगी। फिलहाल, वैलेंटाइन डे पर किया गया यह पोस्ट उनके फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनन्या अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल करती हैं या यह सिर्फ एक दोस्ती का इशारा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com