वैलेंटाइन डे पर Neha Kakkar का खास सरप्राइज, 'नो ऑटोट्यून, नो इफेक्ट्स' के साथ गाना गाकर जीत लिया फैंस का दिल

Neha Kakkar Raw Singing: वैलेंटाइन डे पर नेहा कक्कड़ ने बिना ऑटोट्यून और बिना इफेक्ट्स के ‘मिल लेना एक बार’ गाकर फैंस को चौंका दिया। उनकी रॉ सिंगिंग सोशल मीडिया पर छा गई।
Neha Kakkar Raw Singing
नेहा कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Neha Kakkar Viral Video: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपने गानों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में आज यानी 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बेहद प्यारा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रोमांटिक गाना 'मिल लेना एक बार' गाकर शेयर किया, जिसे उन्होंने बिना किसी ऑटो-ट्यून या म्यूजिक इफेक्ट के गाया। हालांकि, उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों का दिल जीत लिया।

नेहा कक्कड़ की रॉ सिंगिंग में दिखी असली आवाज

दरअसल, फैंस इस वीडियो पर अपना भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं। खास बात ये है कि आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में गानों को बेहतर बनाने के लिए ऑटो-ट्यून और कई तरह के साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल आम बात हो गई है। लेकिन नेहा कक्कड़ ने इस ट्रेंड से हटकर कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने ‘नो ऑटो-ट्यून, नो इफेक्ट्स’ के साथ गाना रिकॉर्ड किया और साफ तौर पर बताया कि इसमें किसी भी तरह की एडिटिंग या डिजिटल सुधार नहीं किया गया है। नेहा कक्कड़ ने अपने पोस्ट में लिखा कि आजकल बहुत कम सिंगर्स अपनी रॉ सिंगिंग शेयर करते हैं, इसलिए उन्होंने खुद से इसकी शुरुआत करने का सोचा। उनके मुताबिक, सच्ची आवाज और सच्ची भावना ही संगीत की असली ताकत होती है।

फैंस ने एक्ट्रेस के वीडियो को देख लुटाया प्यार

नेहा कक्कड़ पहले से ही अपने जोशीले और इमोशनल गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके भाई टोनी कक्कड़ के साथ उनके कई गाने सुपरहिट रह चुके हैं। लेकिन इस बार नेहा की सादगी और बिना किसी तकनीकी सहारे गाई गई आवाज ने फैंस को खास तौर पर प्रभावित किया।

वीडियो पर हजारों कमेंट्स आए, जहां लोगों ने उनकी असली आवाज की तारीफ की। कई फैंस ने लिखा कि रॉ वर्जन में नेहा की आवाज और भी ज्यादा दिल को छूने वाली लगती है।

आपको बता दें, वैलेंटाइन डे जैसे रोमांटिक मौके पर इस तरह का सादा और भावनात्मक गाना सुनकर फैंस बेहद खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। नेहा कक्कड़ का यह कदम यह साबित करता है कि टेक्नोलॉजी से ज्यादा अहम कलाकार की सच्ची भावना और आत्मविश्वास होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com