'अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान', संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO

AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद के बजट सत्र के दौरान सेना भर्ती और अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

AAP MP Sanjay Singh In Lok Sabha: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संसद के बजट सत्र के दौरान सेना भर्ती और अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सदन में उन लाखों युवाओं की आवाज उठाई जिन्होंने 2019 से 2022 के बीच थल सेना और वायु सेना की शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षाएं पास कर ली थीं, लेकिन उन्हें आज तक ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। संजय सिंह ने कहा कि लगभग 1.25 लाख से अधिक युवा आज अवसाद और निराशा में जी रहे हैं क्योंकि सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर उनके सपनों के साथ विश्वासघात किया है। इसके अलावा, उन्होंने जौनपुर के एक जवान हरेंद्र यादव का उदाहरण देते हुए सेना में प्रचलित 'सेवादारी' प्रथा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की रक्षा के लिए भर्ती होने वाले जवानों से उच्च अधिकारियों के घरों में ट्रे उठवाई जाती है और घरेलू काम करवाए जाते हैं, जो कि बेहद अपमानजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सेवादारी की इस कुप्रथा को तुरंत बंद किया जाए और जिन युवाओं ने परीक्षाएं पास की हैं, उन्हें अविलंब ज्वाइनिंग लेटर दिया जाए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com