मृणाल ठाकुर की नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ में दिखेगा रियल लाइफ जैसा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Mrunal Thakur Upcoming Movie: मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जहां उनका किरदार रोशनी रियल लाइफ जैसा है। अब फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Mrunal Thakur Upcoming Movie
मृणाल ठाकुर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Mrunal Thakur In Do Deewane Sheher Movie: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में मृणाल रोशनी के किरदार में नजर आएंगी, जो उनकी असल जिंदगी के कई अनुभवों से मेल खाता है।

मृणाल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके किरदार और उनके निजी जीवन में कई समानताएं हैं। उन्होंने कहा, “जब निर्देशक रवि उदयवर ने नरेशन दी, तो उन्होंने बताया कि रोशनी अक्सर पर्दे के पीछे छिपने की कोशिश करती है। मेरी जिंदगी में भी ऐसे कई मौके आए हैं, जहां मुझे जवाब पता होने के बावजूद मैं चुप रह जाती थी। कई लोग बाहर से मजबूत लगते हैं, लेकिन अंदर से कमजोर महसूस करते हैं। यही मुझे रोशनी से जोड़ता है।”

किरदार में दिखती असुरक्षा और सेल्फ-डाउट

मृणाल ने आगे बताया कि यह फिल्म उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे लोग अपनी इनसिक्योरिटी और सेल्फ-डाउट से जूझते हैं। उनके अनुसार, “हमारे किरदारों के अंदर टैलेंट और काबिलियत होती है, लेकिन वे खुद को कम आंकते हैं। वे दूसरों से तुलना करते हैं और खुद को हमेशा पीछे रखते हैं।”

मृणाल और सिद्धांत की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

मृणाल ने अपने और सिद्धांत चतुर्वेदी के किरदार के बारे में हिंट देते हुए कहा, “हम गलतियां करने से डरते हैं और बेइज्जती से शर्माते हैं। लेकिन इस फिल्म में दोनों एक-दूसरे का साथ देते हैं और कई बाधाओं को पार करते हैं। यही कहानी को दिल छूने वाला बनाती है।”

पिता के प्रति आभार और प्रेरणा

‘सीता रामम’ फेम मृणाल ठाकुर ने अपने पिता का खास तौर पर आभार जताया। उन्होंने कहा, “मेरे पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे, चाहे कोई भी स्टेज हो। उन्होंने मुझे यह सिखाया कि मेरी सबसे बड़ी रुकावट मैं खुद हूं। यही सीख मुझे रोशनी के किरदार में उतारने में मदद करती है।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ मुंबई में रहने वाले दो युवाओं की कहानी कहती है, जो खुद को स्वीकारने और प्यार पाने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक इम्परफेक्ट लेकिन दिल को छूने वाली रोमांटिक कहानी है। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मृणाल का यह किरदार दर्शकों को उनके रियल लाइफ अनुभवों की झलक और उनकी भावनात्मक संवेदनाओं से जोड़ देगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com