-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Sheetala Saptami Vrat Date Shubh Muhurat
कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त एक क्लिक में
- Written By: सीमा कुमारी
Hindu Festival: शीतला सप्तमी का व्रत 10 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 06:24 से शाम 06:26 तक है। मां शीतला की आराधना से स्वास्थ्य और खुशहाली का वरदान मिलता है।

शीतला सप्तमी
Sheetala Saptami 2026: मां शीतला को समर्पित शीतला सप्तमी का व्रत हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है। इस वर्ष शीतला अष्टमी का व्रत 10 मार्च को शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। धार्मिक मत है कि देवी मां शीतला की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आइए, शीतला सप्तमी और अष्टमी की सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-
शीतला सप्तमी 2026 – शुभ मुहूर्त और योग
चैत्र माह, कृष्ण पक्ष, सप्तमी
शुरुआत: 09 मार्च, रात 11:27 बजे
सम्बंधित ख़बरें
Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
समाप्ति: 11 मार्च, रात 01:54 बजे
मुख्य दिन पूजा के लिए: 10 मार्च 2026
पूजा का शुभ मुहूर्त
10 मार्च 2026, सुबह 06:24 बजे से शाम 06:26 बजे तक
इस समय साधक देवी मां शीतला की पूजा कर सकते हैं।
बसोड़ा: 11 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा।
शुभ योग
हर्षण योग: सुबह 08:21 बजे तक
रवि योग: संयोग में है
इस दिन पूजा करने से सिद्धि, शुभ कार्यों में सफलता और आरोग्यता का वरदान मिलता है।
शीतला अष्टमी की महिमा
शीतला अष्टमी का महत्व मुख्य रूप से स्वास्थ्य और संतान खुशी से जुड़ा है। इसे मानते हैं कि मां शीतला चेचक, बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों से रक्षा करती हैं।
यह पर्व हमें स्वच्छता, संयम और विश्वास का संदेश देता है। माता की कृपा से घर में सुख-शांति और बच्चों की सुरक्षा बनी रहती है।
संतान प्राप्ति के लिए शीतला अष्टमी व्रत
कई दंपत्तियों को संतान सुख में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संतान प्राप्ति के लिए शीतला अष्टमी व्रत बेहद फायदेमंद माना जाता है।
शीतला अष्टमी (बसौड़ा) चैत्र कृष्ण अष्टमी को माता शीतला की पूजा का विशेष पर्व है, जिसमें आरोग्य और लंबी आयु के लिए बासी भोजन (ठंडा भोग) का भोग लगाया जाता है।
शीतला अष्टमी व्रत के मुख्य महत्व और मान्यताएं:
- आरोग्य की प्राप्ति: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता शीतला की पूजा करने से चर्म रोग (Skin diseases) और भीषण गर्मी में होने वाले चेचक, खसरा जैसी बीमारियों से रक्षा होती है।
- बासी भोजन का भोग (बसौड़ा): इस दिन घरों में ताजा भोजन नहीं बनता, बल्कि एक दिन पहले (सप्तमी को) बना ठंडा भोजन माता को समर्पित किया जाता है।
- ऋतु परिवर्तन: यह व्रत शीत ऋतु के अंत और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने का संदेश देता है।
- पौराणिक कथा और लाभ: व्रत कथा के अनुसार, यह व्रत माता की कृपा से संतान को आरोग्य और खुशियां प्रदान करता है, साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि लाता है।
- वैज्ञानिक आधार: चूँकि इस समय से मौसम गर्म होने लगता है, ठंडा भोजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।
Sheetala saptami vrat date shubh muhurat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













