

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फरहाना एक इवेंट के दौरान बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसी बीच भीड़ में से किसी ने जोर से चिल्लाकर कहा, “फरहाना, अमाल मलिक तू है कौन!” यह सुनते ही फरहाना हंसने लगती हैं। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और देखते ही देखते वीडियो चर्चा का विषय बन गया।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने फरहाना की पर्सनैलिटी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि कुछ समय पहले ही फरहाना ने अमाल मलिक को अपना अच्छा दोस्त बताया था और अब उन्हीं के नाम पर हंसती नजर आ रही हैं। कई लोगों ने इसे दोहरी सोच और डबल स्टैंडर्ड करार दिया। सोशल मीडिया पर फरहाना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
इसी बातचीत के दौरान फरहाना ने सलमान खान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद उनकी सलमान खान से कोई मुलाकात नहीं हुई और न ही किसी तरह की बातचीत। फरहाना ने कहा, “ग्रैंड फिनाले के बाद आज तक उनसे मेरी कोई बात नहीं हुई।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलमान खान से मिलना चाहेंगी, तो फरहाना का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि अगर वह मिलना भी चाहें, तो शायद सलमान उनसे नहीं मिलेंगे। फरहाना के मुताबिक, पूरे सीजन में सलमान उनसे नाराज रहे और संभव है कि उन्हें उनकी पर्सनैलिटी पसंद नहीं आई हो।
गौरतलब है कि बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना बने थे। वहीं फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे पहले और दूसरे रनरअप रहे। तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। अब सवाल यह है कि क्या फरहाना भट्ट अपनी इस विवादित छवि से बाहर निकल पाएंगी या उनका बिंदास अंदाज आगे भी उन्हें मुश्किलों में डालता रहेगा। फिलहाल, वायरल वीडियो ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है।