- Hindi News »
- Entertainment »
- Baba Siddiqui Murder Case Investigation Controversy Zeehaan Accuses Mumbai Police
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच पर बेटे जीशान ने जताई नाराजगी, मुंबई पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस की जांच की रफ्तार पर उनके बेटे जीशान ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Baba Siddique Murder Case Investigation: बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच को लेकर विवाद तेज हो गया है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। मुंबई पुलिस की ओर से इस हत्याकांड की जांच की जा रही है, लेकिन जीशान का मानना है कि जांच प्रक्रिया काफी सुस्त और नाकाफी हो रही है।
दरअसल, जीशान ने मंगलवार को मुंबई पुलिस के डीसीपी कार्यालय पहुंचकर केस से जुड़ी प्रगति के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस का रवैया बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं लगा। जीशान ने बताया, “जब मैं अधिकारी राज तिलक रौशन से मिलने गया, तो वे मीटिंग में थे और मुझे आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करवाया गया। मैंने अनमोल बिश्नोई गैंग से जुड़े संदिग्धों के बारे में पूछा, तो कहा गया कि हम आपको दिशा नहीं बता सकते, ताकि गैंग को पता न चले।”
जीशान सिद्दीकी ने पिता की मर्डर केस की जांच पर उठाए सवाल
जीशान ने सवाल उठाया कि क्या मुंबई पुलिस आम जनता की बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस गंभीर होती तो अब तक केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका होता। ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस केस में ज्यादा रुचि नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि वकील से सलाह लेकर उचित कानूनी कदम उठाएंगे। वहीं वकील प्रदीप घरात ने भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ी तो कोर्ट का रुख किया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सम्बंधित ख़बरें
Kunickaa Sadanand ने पीएम मोदी की अपील पर उठाए सवाल, बोलीं- इंदिरा गांधी ने अपनी जूलरी तक दान कर दी थी
सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
Pati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
Alia Bhatt Cannes 2026: पेस्टल फ्लोरल गाउन पहन रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की वसीयत पर विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया फ्रॉड का आरोप
इस केस में 26 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
इस मामले में अगस्त 2025 में एक आरोपी अमोल गायकवाड़ को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अब तक कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर हुई थी। गोलीबारी में गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम शामिल थे। पुलिस ने गुरमेल और धर्मराज को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शिवकुमार गौतम उत्तर प्रदेश से नेपाल भागते हुए पकड़ा गया। खास बात यह है कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग का दावा है कि हत्या का कारण बाबा सिद्दीकी का अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी रिश्ता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Baba siddiqui murder case investigation controversy zeehaan accuses mumbai police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














