KSBKBT Spoiler: बेहोशी में तुलसी का पल्लू थामेगा मिहिर, नॉयना जलकर होगी राख, सुहास की घड़ी बनेगी सबूत

KSBKBT Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट आएगा। हादसे में घायल मिहिर बेहोशी में तुलसी का पल्लू थामेगा, जिससे नॉयना जल उठेगी। वहीं सुहास की गिरी घड़ी साजिश का अहम सबूत बनेगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Episode Mihir holds Tulsi pallu Noyna jealous
क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Episode: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे के दौर से गुजर रहा है। आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, साजिश और रिश्तों की परीक्षा देखने को मिलेगी। अब तक दर्शकों ने देखा कि तुलसी को मारने के इरादे से सुहास अलमारी गिरा देता है, लेकिन ऐन मौके पर मिहिर तुलसी की जान बचा लेता है। इस हादसे में मिहिर खुद बुरी तरह घायल हो जाता है।

घायल मिहिर को देख तुलसी बदहवास हो जाती है और मदद के लिए चिल्लाती है। इसी अफरातफरी में सुहास चालाकी से वहां से फरार हो जाता है, लेकिन उससे एक बड़ी गलती हो जाती है। वह अपनी घड़ी वहीं गिरा देता है। आने वाले एपिसोड में तुलसी बिना समय गंवाए मिहिर को अस्पताल लेकर पहुंचेगी। जैसे ही परिवार को हादसे की खबर मिलती है, अस्पताल में कोहराम मच जाता है।

मिहिर के साथ तुलसी को देखकर जल जाएगी नॉयना

मिहिर के साथ तुलसी को देखकर नॉयना अंदर ही अंदर जलने लगती है, जबकि परिवार के बाकी लोग सदमे में होते हैं। ड्रामा तब और गहरा हो जाता है जब बेहोशी की हालत में मिहिर तुलसी का पल्लू पकड़ लेता है। यह पल दोनों के रिश्ते की गहराई को दर्शाएगा। तुलसी भी मिहिर के हाथ में एक कागज का टुकड़ा रखेगी, मानो वह उसे भरोसा दिला रही हो कि वह कहीं नहीं जाएगी।

मिहिर की हालत देखकर टूट जाएगी तुलसी

डॉक्टर जब मिहिर के ऑपरेशन की बात करते हैं, तब पत्नी होने के नाते सारी फॉर्मेलिटीज तुलसी ही पूरी करती है। मिहिर की हालत देखकर तुलसी टूट जाती है और फूट-फूटकर रोती है। वहीं मिहिर की हालत की खबर सुनकर परी को गहरा सदमा लगेगा और इस मुश्किल घड़ी में अजय उसका सहारा बनेगा। इसी दौरान परी और अजय की नजदीकियां और बढ़ेंगी।

तुलसी को लगेगी सुहास-रणविजय की साजिश की भनक

दूसरी ओर, रणविजय इस हादसे को अपनी जीत मानकर जश्न मनाएगा, जब सुहास उसे बताएगा कि तुलसी की जगह मिहिर घायल हो गया है। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। जल्द ही तुलसी को सुहास और रणविजय की साजिश की भनक लग जाएगी। सुहास की गिरी हुई घड़ी सच्चाई का सबसे बड़ा सबूत बनेगी। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में सस्पेंस और इमोशन अपने चरम पर होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com