संजय कपूर की वसीयत पर विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया फ्रॉड का आरोप

Sunjay Kapur Property: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनके 30 हजार करोड़ी प्रॉपर्टी को लेकर एक विवाद छिड़ गया है। अब उनके बच्चों ने सौतली मां प्रिया पर फ्रॉड का आरोप लगाया है।
संजय कपूर की वसीयत पर विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया फ्रॉड का आरोप
करिश्मा कपूर एक्स-हसबैंड संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sunjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर विवाद तूल पकड़ गया है। संजय कपूर की अचानक निधन के बाद उनके करीब 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर पहले से ही विवाद खड़ा था। अब इस मामले में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे भी सामने आ गए हैं। समायरा कपूर और किआन कपूर ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर वसीयत को लेकर जालसाजी का आरोप लगाया है।

समायरा और किआन कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने संजय कपूर द्वारा बनाई गई 21 मार्च 2025 की वसीयत को संदिग्ध और फर्जी बताया है। याचिका में बच्चों ने आरोप लगाया कि प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत को 7 हफ्तों तक छुपाकर रखा और उनके माता-पिता की संपत्ति पर गलत हक जताया। इस याचिका में उन्होंने अपने हिस्से की मांग करते हुए कहा कि पिता संजय कपूर की संपत्ति में उन्हें 20-20 प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए।

करिश्मा कपूर के बच्चे पहुंचे कोर्ट

इसके अलावा, समायरा और किआन ने अदालत से अनुरोध किया है कि जब तक विवाद का समाधान नहीं निकलता, तब तक संजय कपूर की सारी संपत्तियां फ्रीज की जाएं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वसीयत में छेड़छाड़ करके संपत्ति का गलत रूप से वितरण न हो।

संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को यूके में हुआ था। खबरें आई थीं कि संजय कपूर पोलो खेलते समय अचानक मधुमक्खी निगल लेने से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में एक हफ्ते बाद की गई, जिसमें करिश्मा कपूर और उनके बच्चे भी शामिल थे।

संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद

संजय कपूर का 30 हजार करोड़ का बिजनेस एम्पायर अब परिवार के बीच विवाद का मुद्दा बन चुका है। संजय की मां, बहनें और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच भी संपत्ति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। खासतौर पर संजय की बहन मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संजय कपूर की मां से बिना बताए कुछ पेपर साइन करवाए थे, जिससे विवाद और भी गहराता जा रहा है।फिलहाल, इस मामले की अगली सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में तय की गई है। बॉलीवुड से जुड़े इस विवाद पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह मामला परिवारिक संपत्ति से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com