-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Baahubali The Epic Teaser Out Prabhas And Rajamouli Film Baahubali 3
Baahubali The Epic: बाहुबली द एपिक का टीजर हुआ रिलीज, उत्सुक हुए फैंस
- Written By: अनिल सिंह
Baahubali 3: प्रभास और एसएस राजामौली के कॉन्बिनेशन में बनी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 को काफी पसंद किया गया, लेकिन अब दोनों फिल्मों को मिलाकर इसका तीसरा भाग भी रिलीज होने वाला है।

बाहुबली द एपिक में पहले जैसा जादू जगा पाएंगे प्रभास और राजामौली?
Baahubali The Epic Teaser Out: बाहुबली फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचा था। इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया गया और दोनों ही भाग जबरदस्त हिट साबित हुए। अब दोनों भागों को मिलाकर एक बड़ी फिल्म रिलीज की जा रही है। इसे ‘बाहुबली द एपिक’ नाम दिया गया है। इसे बाहुबली की तीसरी किस्त बताया जा रहा है। लेकिन यह बाहुबली 2 के आगे की कहानी नहीं, बल्कि एक और दो को मिलाकर बनाई गई कहानी है।
बाहुबली द एपिक में पुरानी फिल्मों के अधिकतर हिस्सों को दिखाया गया है। इसमें कुछ वह सीन भी जोड़े गए हैं, जो पहले और दूसरी फिल्मों में नहीं दिखाए गए थे, क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले और दूसरे बाहुबली की तरह हिट हो पाएगी? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
ये भी पढ़ें- कोई उंगली करेगा तो मुहतोड़ जवाब देंगी नतालिया, पहले ही कर चुकी हैं ये दावा
बाहुबली द एपिक का टीजर
31 अक्टूबर को रिलीज होगी बाहुबली द एपिक
बाहुबली द एपिक का टीजर जारी किया गया है। ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है। बाहुबली द एपिक फिल्म का रन टाइम 5 घंटा 27 मिनट के करीब है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके टीजर में दोनों फिल्मों के दृश्यों को दिखाया गया है।
बाहुबली द एपिक के टीजर को मिलीजुली प्रतिक्रिया
बाहुबली मूवी नाम के यूट्यूब चैनल पर इसके ऑफिशियल टीजर को जारी किया गया है। यह टीजर 1 मिनट 17 सेकंड का है। टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है बाहुबली 1 और बाहुबली 2 जैसा क्रेज इसको लेकर पैदा नहीं होगा। दूसरे यूजर ने लिखा है, बाहुबली का कोई मुकाबला नहीं हो सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा है, हम बाहुबली 3 का इंतजार कर रहे थे यह तो एक और दो को मिलाकर तीसरी किस्त बना दी गई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर बाहुबली द एपिक के टीजर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
सीक्वल नहीं बाहुबली की तीसरी किस्त
बाहुबली 1 साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम ‘बाहुबली द बिगिनिंग‘ था। वहीं साल 2017 में बाहुबली 2 रिलीज हुई फिल्म का नाम ‘बाहुबली द कंक्लूजन था’ अब 2025 में फिल्म को लेकर तीसरी किस्त का ऐलान किया गया है। लेकिन यह फिल्म बाहुबली 3 नहीं कहीं जा सकती, क्योंकि यह एक और दो को मिलाकर बनाई गई कहानी है। इसके लिए अलग से कहानी तैयार नहीं की गई है। यानी यह फ्रेंचाइजी का सीक्वल नहीं है, बल्कि पहले और दूसरे भाग को जोड़कर बनाई गई फिल्म है।
Baahubali the epic teaser out prabhas and rajamouli film baahubali 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMमेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














