रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नई अटकलें, उदयपुर से वायरल वीडियोज ने बढ़ाई हलचल

Rashmika Mandanna Wedding News: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। उदयपुर के सिटी पैलेस से वायरल वीडियोज ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नई अटकलें, उदयपुर से वायरल वीडियोज ने बढ़ाई हलचल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Rumuors: टॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। फैंस दोनों को जल्द ही शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इस जोड़ी से जुड़ी नई-नई खबरें वायरल होती रहती हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2025 में विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर पर दोनों की सगाई हुई थी। यह सेरेमनी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि कपल की ओर से इस सगाई को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

रश्मिका और विजय की शादी की अटकलें तेज

हाल ही में खबर सामने आई थी कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं। इसी वजह से रश्मिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 की शूटिंग तय समय से पहले पूरी कर ली है। लेकिन अब लेटेस्ट वायरल वीडियोज और रिपोर्ट्स कुछ और ही इशारा कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे ले सकता है और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

सोशल मीडिया पर तान्या नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उदयपुर के सिटी पैलेस में चल रही भव्य सजावट दिखाई दे रही है। वीडियो में विशाल झूमर, खूबसूरत स्टेज, फूलों की सजावट और कई कर्मचारी तेजी से काम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ यह दावा किया गया कि रश्मिका और विजय की शादी 2 फरवरी को यहीं होने वाली है। इसके बाद से फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है, हालांकि इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

कैमरामैन के सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

शादी की अफवाहों के बीच रश्मिका मंदाना को शुक्रवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी ने जब उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा, “हमें इनवाइट नहीं कर रही हो?” तो रश्मिका शरमा गईं। उन्होंने हंसते हुए बात टाल दी और जवाब दिया, “किस बात के लिए?” इसके बाद उन्होंने बातचीत का रुख अपनी फिल्म की रिलीज की ओर मोड़ दिया।

शाही शादियों के लिए मशहूर है सिटी पैलेस

आपको बता दें कि उदयपुर का सिटी पैलेस कभी मेवाड़ के शासकों का निवास हुआ करता था। झील के खूबसूरत नजारों और शाही वास्तुकला के लिए मशहूर इस पैलेस में आज भी लैविश और रॉयल वेडिंग्स का आयोजन होता है। यहां शादी का खर्च मेहमानों की संख्या और आयोजन स्थल के अनुसार 40 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा तक हो सकता है। फिलहाल, ये सभी जानकारियां रिपोर्ट्स और वायरल वीडियोज पर आधारित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com