-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Union Budget 2026 Nirmala Sitharaman Proposal For Tier 2 And Tier 3 Cities And Temple Town
Budget 2026 Highlights: छोटे शहर वालों के लिए बजट से आई गुड न्यूज, जानें शहरों के लिए क्या ऐलान हुए
- Written By: अर्पित शुक्ला
Budget Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में इस बार छोटे शहरों पर खास ध्यान दिया है। वित्त मंत्री ने इसके अलावा टेंपल टाउन को लेकर भी बड़े ऐलान किए हैं।

निर्मला सीतारमण (Image- IANS)
Budget Proposals for Tier 2 City: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों पर खास ध्यान देने का प्रस्ताव किया है। इन छोटे शहरों के लिए सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।
सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य तीर्थ नगरियों वाले शहरों का विकास भी है। उन्होंने बताया कि इन शहरों की आर्थिक क्षमता को बढ़ाकर उनका विकास किया जाएगा।
क्या कहा निर्मला सीतारमण ने?
वित्त मंत्री ने कहा, “हमारा ध्यान अब टियर-2 और टियर-3 शहरों और तीर्थ नगरों पर केंद्रित है। ये शहर भारत के विकास और नई तकनीकों के इस्तेमाल के प्रमुख इंजन हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
UP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
उन्होंने बताया कि इन शहरों को आधुनिक संरचना और बुनियादी सुविधाएं देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस बजट का लक्ष्य इन शहरों के विशिष्ट विकास के आधार पर उनकी आर्थिक क्षमता का उपयोग करना है।
5,000 करोड़ देगी सरकार
इसके अलावा, 5 साल में प्रति सीईआर 5,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल इन छोटे शहरों के विकास में किया जाएगा।
निर्मला सीतारमण का यह नौंवां बजट था, जिसमें रोजगार, किसानों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। उनके बजट भाषण में टियर-2 और टियर-3 शहरों का जिक्र इस बात को साबित करता है कि आगामी वित्त वर्ष में सरकार इन शहरों पर अधिक ध्यान देने वाली है।
UDAN योजना पर जोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने बजट भाषण में UDAN (उड़ान) योजना को नया जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि योजना के तहत अगले 10 साल में देश के 120 नए शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, NRI के लिए खुले निवेश के द्वार, बढ़ाई सीमा
वित्त मंत्री ने बताया कि हवाई नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा और इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा ताकि आम आदमी के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध हो सके। UDAN योजना का मूल उद्देश्य यही है कि हवाई यात्रा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंचे। बजट दस्तावेज में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को अगले दशक की प्रमुख प्राथमिकता बताया गया है।
Union budget 2026 nirmala sitharaman proposal for tier 2 and tier 3 cities and temple town
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














