अनुव जैन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सिंगर और हार्टब्रेक किंग के नाम से मशूहर अनुव जैन अपनी गर्लफ्रेंड हृदि नारंग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दरअसल, सिंगर ने ’हुस्न’ और ‘जो तुम मेरे हो’ जैसे गानों से आवाज देकर लोगों का दिल जीता है। वहीं शाही वेडिंग लुक में हर किसी का दिल जीत लिया है।
हालांकि, कपल के प्री- वेडिंग फोटोज भी लोगों को खूब पसंद आए। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उन्होंने नई नवेली दुल्हनिया संग फोटोज शेयर की है। जिसमें कभी लहंगा पहन इतराईं तो कभी शरारा में उनका शानदार लुक दिखा। यकीन मानिए दुल्हनिया के वेडिंग लुक्स को देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
वहीं शादी के लिए दुल्हन हृदि ने जहां गुलाबी रंग के लहंगे को चुना, तो दूल्हे राजा अनुव गोल्डन कलर की शेरवानी में उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए। जिस पर सुनहरे सितारों से डिजाइन बना है, तो साथ में उन्होंने मैचिंग शॉल को प्लीट्स बनाकर कैरी किया। जिसमें पिंक कलर का टच भी ऐड किया गया। जिससे उनका लुक हृदि के आउटफिट के साथ बखूबी जचा।
हृदि ने अपने स्पेशल डे पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गहरे गुलाबी रंग का लहंगा पहना। जिसे थ्रेड वर्क के साथ ही सितारों से सजाया गया है। लहंगे के अपर पोर्शन को लाइट वेट रखते हुए नीचे इस पर हैवी कढ़ाई की, तो डीप वी नेकलाइन वाला हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज इसके साथ खूब जचा। जिसके साथ दुल्हनिया ने साइड दुपट्टे को प्लीट्स बनाकर टकइन किया, तो दूसरे को सिर पर ओढ़ा। जिसमें उनकी खूबसूरती निखरकर सामने आई।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दुल्हनिया का गोल्डन गर्ल लहंगा लुक बेहद क्लासी लुक दे रहा है। साथ ही उन्होंने कॉरसेट स्टाइल ब्लाउज स्टाइल किया है। जिसे भी लहंगे की तरह सितारों से सजाया गया है। वहीं, साथ में उन्होंने नेट का मैचिंग दुप्ट्टा भी कैरी किया। जहां डायमंड की जूलरी और स्मोकी आइज लुक में और भी चमक ऐड कर गई। वहीं, ब्लैक सूट-बूट में अनुव भी डैशिंग लगे।