-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Campaign To Save Wetlands Intensifies Navi Mumbai Airport Vows To Protect Birds And Planes
आर्द्रभूमि बचाने की मुहिम तेज! नवी मुंबई एयरपोर्ट ने पक्षियों और विमानों की सुरक्षा का लिया संकल्प
- Written By: सोनाली चावरे
Thane news: नवी मुंबई एयरपोर्ट ने जैव विविधता संरक्षण का वादा किया है। विशेषज्ञों का दावा, पक्षियों की उड़ान विमान पथ से नीचे रहती है। पर्यावरणविदों ने आर्द्रभूमि को बचाने की मांग दोहराई है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पक्षी-विमान सुरक्षा (pic credit; social media)
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के निर्माण और संचालन को लेकर लंबे समय से उठ रहे पर्यावरणीय सवालों के बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बड़ा ऐलान किया है। अधिकारियों ने कहा है कि विमान और पक्षियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत वन्यजीव जोखिम प्रबंधन योजना लागू की जाएगी। साथ ही आर्द्रभूमियों और जैव विविधता को बचाने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है।
चॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के अध्ययनों का हवाला देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) को सूचित किया है कि अधिकांश प्रवासी और स्थानीय पक्षी विमान के उड़ान पथ से काफी नीचे उड़ते हैं। ऐसे में टकराव का खतरा सीमित है। फिर भी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विस्तृत वन्यजीव खतरा प्रबंधन कार्यक्रम तैयार किया गया है।
इस पहल की सराहना करते हुए नेट कनेक्ट फाउंडेशन ने उम्मीद जताई कि एयरपोर्ट अथॉरिटी अपने वादों पर कायम रहेगी और नवी मुंबई की प्रमुख आर्द्रभूमियों का संरक्षण करेगी। फाउंडेशन के निदेशक बी.एन. कुमार ने सरकार से मांग की है कि डीपीएस फ्लेमिंगो झील को संरक्षण रिजर्व घोषित करने का आदेश जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय वन्यजीव संस्थान और राज्य वन विभाग पहले ही इस फैसले का समर्थन कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
इसे भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी, निर्भया स्क्वाड और रिजर्व पुलिस तैनात
नवी मुंबई की आर्द्रभूमियां प्रवासी और देशी पक्षियों का महत्वपूर्ण ठिकाना हैं। सर्दियों में यहां एशिया और यूरोप से बड़ी संख्या में पक्षी आते हैं जिनमें फ्लेमिंगो, कतारा, गैडवॉल, प्लोवर और कई शिकारी प्रजातियां शामिल हैं। कुछ पक्षी तो यहां प्रजनन के लिए भी प्रवास करते हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आईसीएओ के मानकों के तहत सक्रिय और निष्क्रिय दोनों तरह की विधियां अपनाई जा रही हैं। हवाई अड्डे के अंदर और आसपास 13 किलोमीटर के दायरे में सर्वेक्षण करने के लिए स्वॉर्ड गार्ड इंडिया नामक एजेंसी को भी नियुक्त किया गया है।
बीएनएचएस की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पक्षियों की स्थानीय आवाजाही सामान्यतः 50 मीटर से नीचे तक सीमित रहती है। ऐसे में विमानन संचालन पर गंभीर असर की आशंका नहीं है, लेकिन आर्द्रभूमियों के संरक्षण के बिना यह संतुलन संभव नहीं होगा।
इस घोषणा ने स्थानीय पर्यावरणविदों को राहत दी है, लेकिन वे चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द डीपीएस फ्लेमिंगो झील और अन्य आर्द्रभूमियों को कानूनी सुरक्षा देकर इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी को बचाए।
Campaign to save wetlands intensifies navi mumbai airport vows to protect birds and planes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
Jul 26, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














