- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Assurance To Farmers Jalgaon District Magistrate In Action Mode On Banana Prices
जलगांव-बुरहानपुर प्रशासन की बैठक, किसानों को आश्वासन, केले के भाव पर एक्शन मोड में जिलाधिकारी
Jalgaon District Magistrate: किसानों की समस्याओं को देखते हुए रावेर कृषि उपज मंडी समिति के सभापति सचिन पाटिल, उपसभापति योगेश पाटिल व अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आयुष प्रसाद से मुलाकात की।
- Written By: आंचल लोखंडे

जलगांव-बुरहानपुर प्रशासन की संयुक्त बैठक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Jalgaon Farmers: जलगांव जिले के किसानों के लिए केला ‘जीवनरेखा’ माना जाता है। यही कारण है कि भाव गिरते ही उनकी कमर टूट जाती है। इन दिनों यही हालात बने हुए हैं। खेतों में मेहनत से तैयार फसल का उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहा। मंडी में व्यापारी 300 से 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से केला खरीद रहे हैं, जबकि खुदरा बाजार में यही फल 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। किसानों के अनुसार यह सीधी-सीधी लूट है। इसकी वजह से किसान काफी परेशान दिखाई दे रहें हैं। इसी बात को लेकर जिला अधिकारी ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें एक्शन लेने की बात कही गयी।
रावेर तालुका के किसान रमेश चौधरी ने बताया कि हमारे लिए खेती अब घाटे का सौदा बन गई है। लागत हर साल बढ़ रही है, पर भाव उल्टा घटते जा रहे हैं। वहीं महिला किसान आशाबाई पाटिल ने कहा कि हम दिन-रात खेत में काम करते हैं और जब बेचने की बारी आती है, तो व्यापारी बाजार में मंदी का बहाना बनाकर औने-पौने दाम दे जाते हैं। आखिर हमारा गुजारा कैसे होगा।
जिलाधिकारी के सामने किसानों ने रखी व्यथा
किसानों की समस्याओं को देखते हुए रावेर कृषि उपज मंडी समिति के सभापति सचिन पाटिल, उपसभापति योगेश पाटिल व अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आयुष प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान विधायक अमोल जावळे भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केला जिले की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हजारों परिवार इससे जुड़े हैं। ऐसे में पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है, ताकि दलाल और व्यापारी किसानों की मेहनत पर डाका न डाल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
MP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
गड़चिरोली में किसानों की डिजिटल मैपिंग पर जोर, बोरवेल मंजूरी सिर्फ 15 मिनट में, आशिष जयसवाल के निर्देश
चंद्रपुर: अल्ट्राटेक माणिकगढ़ सीमेंट जमीन विवाद सुलझाने की पहल, जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगी भूमि की नापजोख
जलगांव ST बस हादसा, ब्रेक फेल होने से 3 किमी बेकाबू दौड़ती रही बस, 35 घायल
ये भी पढ़े: पंचायत के हर पैसे का हिसाब आपकी मुट्ठी में, ‘ई-ग्राम स्वराज’ ऐप से बढ़ा गांव के कामकाज में विश्वास
संयुक्त बैठक में अहम निर्णय
जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बुरहानपुर (मप्र) के जिलाधिकारी हर्ष सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, केले की नीलामी अब यू ट्यूब पर सीधी प्रसारित की जाएगी, जिससे किसानों को भाव की सच्चाई पता चल सके। न्यूनतम दर अब सिर्फ एक सौदे पर नहीं, बल्कि कम से कम 20 सौदों की औसत पर आधारित होगी। फिलहाल बारिश और बाढ़ से बाजार में मांग घटी है, पर त्योहारी सीजन में दर सुधरने की संभावना है।
किसानों को राहत की उम्मीद
बैठक के बाद प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी। किसान नेता योगराज पाटिल ने कहा कि यह निर्णय सही दिशा में कदम है। पर जब तक ठोस कार्रवाई जमीन पर नहीं दिखेगी, तब तक किसानों का भरोसा पूरी तरह वापस नहीं आएगा। जिला प्रशासन का यह एक्शन किसानों में उम्मीद जगा रहा है। यदि निर्णय समयबद्ध तरीके से लागू हुए तो न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि केले के व्यापार में पारदर्शिता भी आएगी।
Assurance to farmers jalgaon district magistrate in action mode on banana prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
May 05, 2026 | 02:07 PMकमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम
May 05, 2026 | 02:06 PMBihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
May 05, 2026 | 02:06 PMममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
May 05, 2026 | 02:06 PMदूसरों के घर बर्तन धोने वाली बन गई विधायक, बीजेपी उम्मीदवार कलिता माझी ने कर दिखाया कारनामा
May 05, 2026 | 02:05 PMमुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
May 05, 2026 | 02:04 PM‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
May 05, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














