मुंबई: अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2 द रूल’ भारत में और दुनिया भर में तगड़ी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का तमगा लगभग हासिल कर लिया है। इसने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। अल्लू अर्जुन इस फिल्म की सफलता को भुनाना चाहते हैं। खबर के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 3’ को जल्द ही दर्शकों के सामने लाने का मन बना लिया है। खबर के मुताबिक पुष्पा 3 से पहले शुरू होने वाली फिल्म की शूटिंग डेट को अल्लू अर्जुन आगे बढ़ाकर पहले पुष्पा 3 के लिए काम करना चाहते हैं। कहा यह जा रहा है कि 2026 तक अल्लू अर्जुन पुष्पा 3 को सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं।
पुष्पा द राइज 2021 में दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन देने वाली फिल्म साबित हुई थी। उसके करीब 3 साल बाद पुष्पा 2 का जलवा दर्शकों को देखने मिला। पुष्पा 2 साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। लेकिन दोनों फिल्मों के बीच 3 साल का अंतराल देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन पुष्पा 3 और पुष्पा 2 के बीच का गैप कम करना चाहते हैं। उनका इरादा है कि जल्दी पुष्पा 3 दर्शकों के सामने आनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- मुफासा: द लॉयन किंग दे रही पुष्पा 2 और वनवास को टक्कर…
2025 की शुरुआत होने वाली है और इसी साल पुष्पा 3 की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2026 की शुरुआत में ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। मतलब पुष्पा 2 और पुष्पा 3 के बीच का अंतराल डेढ़ साल से कम का हो जाएगा। पहले और दूसरी फिल्म के बीच 3 साल का अंतराल था। अल्लू अर्जुन पुष्पा 3 प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं।
अल्लू अर्जुन और रामचरण को लेकर फिल्म निर्देशक त्रिविक्रम काम करना चाहते हैं। खबर यह है कि त्रिविक्रम के अपकमिंग की शूटिंग पुष्पा 3 से पहले होने वाली थी। लेकिन रामचरण इस समय बुची बाबू सना की परियोजना में बिजी हैं। इस फिल्म में वह जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे और फिल्म को पूरा होने में भी 6 महीने का वक्त और लगने वाला है। पहले खबर में दावा किया है गया था कि बुची बाबू की फिल्म को पूरा करने के बाद रामचरण और अल्लू अर्जुन त्रिविक्रम की फिल्म पर काम करेंगे, लेकिन अल्लू अर्जुन ने त्रिविक्रम की फिल्म की डेट को आगे बढ़ने का फैसला किया है। क्योंकि वह इस फिल्म से पहले ही पुष्पा 3 की शूटिंग को निपटा देना चाहते हैं और उसके बाद वह रामचरण और त्रिविक्रम के साथ वाली फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेंगे। मतलब त्रिविक्रम की फिल्म को एक या दो साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।