-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Allu Arjun Shares Emotional Post After His Grandmother Death Says Her Presence Will Be Missed
Allu Arjun: दादी के निधन से टूट गए हैं अल्लू अर्जुन, बताया हर दिन आएगी उनकी याद
- Written By: अनिल सिंह
Emotional Post: दादी के निधन के बाद अल्लू अर्जुन ने बताया है कि वह उनकी कमी हर दिन महसूस करेंगे। अल्लू अर्जुन ने दादी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है।

अल्लू अर्जुन ने दादी को किया याद, बोले- ’आप हर दिन बहुत याद आएंगी’
Allu Arjun Shares Emotional Post: अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी, अल्लू कनकरत्नम का निधन शनिवार को हो गया था। वो 94 वर्ष की आयु में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं, उनका अंतिम संस्कार कोकापेट में हुआ।
शनिवार को जब उनका निधन हुआ तो एक्टर अल्लू अर्जुन मुंबई में शूटिंग कर रहे थे। वे शूटिंग बीच में छोड़कर तुरंत हैदराबाद पहुंचे। रविवार को ‘पुष्पा-2’ स्टार अल्लू अर्जुन ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया। एक्टर ने अपनी दादी की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
ये भी पढ़ें- श्रुति हासन को कुली से मिला नया सबक, एक्ट्रेस ने शेयर किया खास अनुभव
अल्लू अर्जुन का हर दिन खलेगी दादी की कमी
उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “हमारी प्रिय दादी अल्लू कनकरत्नम गारु अब स्वर्ग सिधार चुकी हैं। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेगा। हम सबको हर दिन उनकी कमी खलेगी। जिन्होंने प्रेम और संवेदनाएं हमारे साथ साझा कीं, उन सभी का दिल से आभार। दूर बैठे लोगों की प्रार्थनाएं और दुआएं भी हमें उतनी ही महसूस हुईं। आप सभी के प्रेम और सहयोग के लिए कृतज्ञ हैं।”
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से दुखी हुई थी दादी
अल्लू अर्जुन और उनकी दादी के बीच काफी घनिष्ठ प्रेम था। ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के बाद जब अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था, तब उनकी दादी बहुत दुखी हुई थीं। बाद में जब वे घर वापस आए थे, तो एक्टर की दादी ने उनकी नजर उतारी थी। इसका वीडियो अल्लू ने शेयर किया था।
सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी किया था रिएक्ट
इससे पहले सुपरस्टार चिरंजीवी ने एक पोस्ट में लिखा था, “हमारी सास, अल्लू रामलिंगय्या गारु की धर्मपत्नी, कनकरत्नम्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने स्नेह, साहस और जीवन मूल्यों से पूरे परिवार को हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”
अल्लू अर्जुन अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल इसका नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म “AA22xA6” एक पॉलिटिकल-ड्रामा होगी, इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार करेंगे और इसका बजट लगभग 700-800 करोड़ रुपये होगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी, जो एक सशक्त और प्रभावशाली किरदार निभाएंगी।
Allu arjun shares emotional post after his grandmother death says her presence will be missed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













