Housefull 5 BO Collection Day 2: थिएटर में छा गई 'हाउसफुल 5', दो क्लाइमैक्स वाली पहली फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है और ये दो क्लाइमैक्स वाली पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
Housefull 5 BO Collection Day 2: थिएटर में छा गई 'हाउसफुल 5', दो क्लाइमैक्स वाली पहली फिल्म ने दो दिन में कमाए इतने करोड़
हाउसफुल 5 कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हाउसफुल की पांचवीं किस्त आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हाउसफुल 5 ने ओपनिंग डे पर शानदार 24 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन यानी बकरीद की छुट्टी का लाभ उठाते हुए अब तक कुल 43.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

इस फिल्म को खास बनाता है इसका इनोवेटिव प्रेजेंटेशन के साथ ही हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B के रूप में इसे दो भागों में रिलीज किया गया है। दोनों वर्ज़न की पूरी कहानी एक जैसी है, लेकिन क्लाइमैक्स बिल्कुल अलग हैं। मतलब, अगर आप 5A देखेंगे तो एक अलग कातिल नजर आएगा, और 5B में वही किरदार कोई और हो सकता है। यह कॉन्सेप्ट भारतीय सिनेमा में पहली बार अपनाया गया है और दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता का विषय बन गया है।

'हाउसफुल 5' के स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी मल्टीस्टारर फिल्म से कम नहीं है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया जैसे बड़े नाम इस बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इनके साथ जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा जैसे कई खूबसूरत चेहरे भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने, जो इससे पहले भी कई हिट फिल्में बना चुके हैं।

हालांकि, फिल्म का बजट काफी ऊंचा और करीब 240 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और ऐसे में इसके लिए 100 करोड़ की शुरुआती हफ्ते में कमाई जरूरी हो जाती है। मौजूदा ट्रेंड्स के अनुसार, अगर वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ बढ़ती है, तो फिल्म दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है।

नए क्लाइमैक्स ने जीता दर्शकों का दिल

कुल मिलाकर हाउसफुल 5 न केवल अपनी स्टारकास्ट और कॉमेडी से बल्कि नए क्लाइमैक्स एक्सपेरिमेंट से भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।  अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और कितना उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड थोड़ सकती है या नहीं।