-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ramdas Athawale Appeals To Sharad Pawar Udhhav Thackeray Congress Mps To Support Nda Candidate On Vice Presidential Election
उपराष्ट्रपति चुनाव: BJP का मास्टरस्ट्रोक, इस केंद्रीय मंत्री ने पवार-ठाकरे सांसदों से मांगा समर्थन
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: उपराष्ट्रपति चुनाव में मंत्री रामदास अठावले ने शरद पवार- उद्धव ठाकरे और कांग्रेस सांसदों से अपील की कि वे NDA उम्मीदवार व महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करें।

शरद पवार, उद्धव ठाकरे (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने बड़ा बयान देते हुए विपक्षी खेमे के नेताओं से एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की है।
अठावले ने विशेष रूप से शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के सांसदों से सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है कि राज्यपाल राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में सभी सांसदों को पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन करना चाहिए।
शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस से मांगी मदद
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र से कुल 48 सांसदों में से 31 सांसद शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस दल से आते हैं, और यदि वे एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करते हैं तो राधाकृष्णन की जीत और भी आसान हो जाएगी। अठावले ने कहा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल को यह जिम्मेदारी मिल रही है। सभी सांसदों को उनका साथ देना चाहिए और उन्हें उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
नासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती
यह भी पढ़ें- रामदास आठवले ने दी चेतावनी, बोले- गैर-मराठी लोगों पर दादागिरी करना पडे़गा भारी
अठावले की विपक्षी दलों पर दबाव बनाने की रणनीति
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर फिलहाल सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। एनडीए का दावा है कि उसके पास पहले से ही पर्याप्त संख्या बल मौजूद है, लेकिन विपक्ष भी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अठावले की यह अपील विपक्षी दलों पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है।
यह भी गौर करने वाली बात है कि सीपी राधाकृष्णन दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उन्हें राजनीति और संगठन में लंबा अनुभव है। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी एक प्रख्यात न्यायविद रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के रूप में उनकी पहचान मजबूत रही है।
अठावले की अपील से यह स्पष्ट हो गया है कि एनडीए सिर्फ अपने समर्थन तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि विपक्षी खेमे के सांसदों को भी साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। चुनाव से पहले इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी से माहौल गरमाता जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी खेमे के सांसद इस अपील पर क्या रुख अपनाते हैं।
Ramdas athawale appeals to sharad pawar udhhav thackeray congress mps to support nda candidate on vice presidential election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Jul 26, 2026 | 10:57 AMPhoto: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM












