-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shreyas Iyer Big Boss 18 Fame Edin Rose Says Already Married To Him In Mind
‘मैं श्रेयर अय्यर के दो बच्चों की मां…’, क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बोली- वो मेरे पति
- Written By: स्नेहा मौर्या
'बिग बॉस 18' फेम मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर को लेकर अपने जज्बातों को खुलेआम बयां किया है। साथ ही कहा कि वो मन ही मन उनसे शादी कर चुकी हैं और उनके बच्चों को अपनी मां मानती हैं।

एडिन रोस और श्रेयस अय्यर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम ने फाइनल तक का दमदार सफर तय किया, लेकिन खिताब से सिर्फ 6 रन दूर रह गई। भले ही टीम मैच हार गई, लेकिन अय्यर के जुझारूपन और लीडरशिप की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच उनकी एक महिला फैन की दीवानगी ने सबका ध्यान खींचा है।
दरअसल, यह महिला कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 18’ फेम मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोस हैं, जो श्रेयस अय्यर को लेकर अपने जज्बातों को खुलेआम बयां कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एडिन ने कहा कि उनका अय्यर के लिए प्यार एक आम क्रश से कहीं ज्यादा गहरा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, “मैं तो पहले ही उनसे शादी कर चुकी हूं, बस अब आधिकारिक ऐलान बाकी है। मैं मानती हूं कि मैं उनके बच्चों की मां हूं।”
एडिन की ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन एडिन के बोल्ड और बेबाक अंदाज ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
कौन हैं एडिन रोस ?
एडिन रोस का नाम पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुका है। दुबई में जन्मी और पली-बढ़ी एडिन साल 2020 में भारत आई थीं और बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें फिल्मों में भी मौके मिलने लगे। उन्होंने रवि तेजा की फिल्म ‘रावणसुरा’ में काम किया और साथ ही तमिल पैन इंडिया प्रोजेक्ट ‘LIK – लव इंश्योरेंस कंपनी’ का भी हिस्सा बनीं।
ये भी पढ़ें- ईद के मौके पर अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने एक-दूजे पर लुटाया प्यार, ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल
बिग बॉस 18 में आ चुकी हैं नजर
लेकिन असली पहचान उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 से मिली, जहां उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली और आते ही धमाल मचा दिया। उनका बेबाक रवैया और ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रेयस अय्यर इस दिलचस्प ‘प्रेम प्रस्ताव’ पर कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर एडिन की इस कंफेशन ने फैंस को जरूर चौंका दिया है।
Shreyas iyer big boss 18 fame edin rose says already married to him in mind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
Aug 05, 2026 | 07:40 PMमाणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Aug 05, 2026 | 07:32 PMसावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














