-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Matthew Breetzke Breaking World Record For Scoring Most Runs After 3 Odis
मैथ्यू ब्रीट्जके ने ODIs में रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Matthew Breetzke Breaks World Record: मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाते ही एक बड़ा कारनामा किया। वो पहले तीन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

मैथ्यू ब्रीट्जके (फोटो-सोशल मीडिया)
Matthew Breetzke entered his name in the history books: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने मंगलवार को एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो तीन वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के निक राइट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुरुआत के तीन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
मैथ्यू ब्रीट्जके ने साउथ अफ्रीका के लिए 10 फरवरी 2025 को अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में किया था। उस मैच में ब्रीट्जके ने 150 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने दूसरे वनडे में 83 और तीसरे वनडे में 57 रनों की पारी खेली। वो पहले तीन मैचों में पचास से ज्यादा रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके साथ ही मैथ्यू ब्रीट्जके ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट को रनों के लिहाज से पीछे छोड़ दिया है। 29 अगस्त, 1996 को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के ख़िलाफ अपना वनडे डेब्यू करने वाले नाइट ने अपने पहले तीन वनडे मैचों में इंग्लिश टीम के लिए कुल 264 रन बनाए थे। जबकि ब्रीट्जके ने 290 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
तीन वनडे मैचों में खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रन
| खिलाड़ी का नाम | टीम | पहला वनडे रन | दूसरा वनडे रन | दूसरा वनडे रन | कुल रन |
|---|---|---|---|---|---|
| मैथ्यू ब्रिट्ज़के | साउथ अफ्रीका | 150 | 83 | 57 | 290 |
| निक नाइट | इंग्लैंड | 26 | 113* | 125 | 264 |
| टेम्बा बावुमा | साउथ अफ्रीका | 113 | 48 | 98 | 259 |
| एलन लैम्ब | इंग्लैंड | 35* | 99 | 118 | 252 |
| मोहम्मद शाहजाद | अफगानिस्तान | 16 | 110 | 118 | 244 |
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केर्न्स के कैजली स्टेडियम में खेले गए द्विपक्षीय सीरीज के पहले वनडे में 56 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 98 रनों से जीत मिली। मैथ्यू ब्रीट्जके अपने पहले दो वनडे मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 और फरवरी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 83 रन बनाए थे।
मैथ्यू ब्रीट्जके ने तोड़ा बावुमा का रिकॉर्ड
चार वनडे मैचों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के नाम है। बावुमा ने साउथ अफ्रीका के लिए अपने पहले चार 50 ओवर के मैचों के बाद कुल 280 रन बनाए थे। अगर ब्रीट्ज़के अगले वनडे में खाता भी नहीं खोल पाते हैं, तो भी वह बावुमा से आगे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: केशव महाराज ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बने
मंगलवार को ब्रीट्जके के अर्धशतक ने उन्हें पहले तीन वनडे मैचों में अर्धशतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी और दुनिया के कुल चौथे क्रिकेटर भी बन गए। भारत के नवजोत सिंह सिद्धू यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर थे। दरअसल, सिद्धू ने अपनी पहली चार वनडे पारियों में से प्रत्येक में 50 रन का आंकड़ा पार किया था और उनके साथ नीदरलैंड के बल्लेबाज टॉम कूपर ने 2010 में और मैक्स ओ’डॉव ने 2021 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
पहले तीन वनडे में 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी का नाम | टीम | पहला वनडे रन | दूसरा वनडे रन | तीसरा वनडे रन | कुल रन |
|---|---|---|---|---|---|
| नवजोत सिंह सिद्धू | भारत | 73 | 75 | 51 | 199 |
| टॉम कूपर | नीदरलैंड्स | 80* | 87 | 67 | 234 |
| मैक्स ओ’डॉड | नीदरलैंड्स | 86* | 59 | 82 | 227 |
| मैथ्यू ब्रिट्ज़के | दक्षिण अफ्रीका | 150 | 83 | 57 | 290 |
सिद्धू ने 9 अक्टूबर 1987 को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और एक वनडे विश्व कप मैच में 73 रन बनाए थे। अगले मैच में उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 75 रन बनाए। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने एक बार फिर दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 रन और फिर अहमदाबाद में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाए।
Matthew breetzke breaking world record for scoring most runs after 3 odis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMRain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Jul 23, 2026 | 11:07 PMNEET आंदोलन के बीच DU ने जारी की एडवाइजरी, छात्रों को जंतर-मंतर जाने से किया मना, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल!
Jul 23, 2026 | 11:01 PMHPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 23, 2026 | 11:00 PMDRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 23, 2026 | 10:50 PM‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
Jul 23, 2026 | 10:50 PM1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM














