-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Thama Teaser Malaika Arora Item Song Ayushmann And Rashmika Upcoming Horror Comedy Film
Thama: विक्की कौशल ने की थामा की तारीफ, टीजर में मलाइका अरोड़ा की झलक ने जीता फैंस का दिल
- Written By: अनिल सिंह
Malaika Arora: थामा फिल्म के टीजर में मलाइका अरोड़ा की झलक देखकर फैंस उत्साहित हो गए हैं, तो वहीं फिल्म के टीजर को देखने के बाद विक्की कौशल ने थामा फिल्म की तारीफ की है।

मैडॉक फिल्म्स ने 'थामा' में फिर किया हॉरर-कॉमेडी का जादू! विक्की कौशल ने की जमकर तारीफ
Vicky Kaushal On Thama: ‘स्त्री’, ‘स्त्री-2’, और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में देने के बाद अब मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है। अभिनेता विक्की कौशल ने इसका टीजर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तारीफ की है।
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर टीजर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बहुत शानदार।”इसी के साथ ही उन्होंने मैडॉक फिल्म्स और फिल्म के कलाकारों आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल, और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी टैग किया।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
ये भी पढ़ें- जलमग्न हुआ जलसा, पानी में डूबा अमिताभ का घर, मुंबई में भारी बारिश से मचा कोहराम
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी
‘थामा’ दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है। टीजर की शुरुआत में आयुष्मान खुराना और रश्मिका को जंगल में दिखाया गया है। सवाल सुनाई देता है, ‘रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक।’ जवाब मिलता है, ‘100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं।’ फिल्म लव स्टोरी है, लेकिन इसमें प्यार के साथ खूनी खेल भी शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य सरपोतदार ने संभाली है।
मलाइका अरोड़ा की झलक देख फैंस में उत्साह
मैडॉक फिल्म्स ने अपने आइटम सॉन्ग्स से दर्शकों का दिल हमेशा जीता है। हाल ही में फिल्म के टीजर में मलाइका अरोड़ा की झलक ने फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। यह एक संकेत है कि फिल्म में दर्शकों को उनका धमाकेदार आइटम नंबर देखने को मिलेगा। मैडॉक फिल्म्स के कुछ सबसे पॉपुलर आइटम सॉन्ग्स में शामिल हैं स्त्री का ‘कमरिया’, भेड़िया का ‘ठुमकेश्वरी’, रूही का ‘नदियों पार’, और स्त्री-2 का ‘आज की रात’।
आयुष्मान को देखने के लिए उत्साहित फैंस
फिल्म ‘थामा’ के जरिए आयुष्मान खुराना करीब दो साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल दीपावली के मौके पर दुनियाभर के थिएटर में दस्तक देगी। फिल्म के टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। घंटे भर में ‘थामा’ के टीजर को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। एक यूजर ने लिखा है, ‘मैडॉक बॉलीवुड में राज कर रहा है। एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘करीब दो साल बाद थिएटर में आयुष्मान को देखने के लिए उत्साहित हैं।’ यूजर्स टीजर को एक नंबर बता रहे हैं।
Thama teaser malaika arora item song ayushmann and rashmika upcoming horror comedy film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














