मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो...अक्षय कुमार ने किया शॉकिंग खुलासा, CM फडणवीस से की ये अपील

Akshay Kumar Daughter News: अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इवेंट में अपनी बेटी नितारा के साथ हुई एक साइबर क्राइम घटना का शॉकिंग खुलासा किया और उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से खास अपील भी की।
मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो...अक्षय कुमार ने किया शॉकिंग खुलासा, देवेंद्र फडणवीस से की ये अपील
अक्षय कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar On Cyber Crime: मुंबई में अक्टूबर 2025 के साइबर जागरूकता माह का शुभारंभ बड़े कार्यक्रम के साथ किया गया। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में किया गया, जहां डिजिटल सुरक्षा और बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने पर जोर दिया गया।

दरअसल, अक्षय कुमार ने इस मौके पर अपनी बेटी नितारा के साथ हुई एक साइबर क्राइम घटना का उदाहरण साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी, जिसमें कई अजनबी लोग शामिल थे। कुछ दिन सामान्य खेल-खेलते हुए बिते, लेकिन फिर कुछ अजनबी ने लोकेशन और निजी जानकारी पूछनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने अश्लील फोटोज की डिमांड की। अक्षय ने कहा, “मेरी बेटी ने तुरंत अपनी मां को यह बात बताई। अगर ऐसा सभी बच्चों के मामले में नहीं होता, तो ये साइबर क्राइम की शुरुआत बन सकता है।”

अक्षय कुमार ने देवेंद्र फडणवीस से की खास अपील

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विनती की कि स्कूलों में बच्चों को ‘साइबर’ विषय के रूप में पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे बच्चे स्कूल में इतिहास, गणित और विज्ञान पढ़ते हैं, वैसे ही उन्हें डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन दुनिया की जानकारी भी सीखना चाहिए। अक्षय ने जोर देकर कहा कि यह कदम बच्चों को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखने और उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के लिए जरूरी है।

अक्षय ने मीडिया से यह भी साझा किया कि वह हमेशा अपनी बेटी को प्राइवेसी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बचाते हैं। सोशल मीडिया पर वे बहुत ही कम फोटोज शेयर करते हैं और अधिकांश फोटोज में उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई देता।

ऑनलाइन खतरों की दी जानकारी

कार्यक्रम में महाराष्ट्र पुलिस ने भी बच्चों और अभिभावकों को ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों पर जानकारी दी। डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी यही था कि माता-पिता और शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और उन्हें साइबर सुरक्षा के नियमों के बारे में शिक्षित करें। हालांकि, अब अक्षय कुमार की यह अपील सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और इसे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए एक जरूरी संदेश माना जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com