ENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मुकाबला कोलंबो में होगा। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह मैच करो या मरो का है।
ENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

T20 World Cup 2026, England vs New Zealand Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। सुपर-8 चरण का अहम मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार, 27 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर सिर्फ दोनों टीमों ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की उम्मीदें भी टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका नतीजा सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। कीवी टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर न्यूजीलैंड जीत हासिल करता है, तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी खत्म हो जाएगा। इंग्लैंड फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रही है, जिससे न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला। दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।

किसका पलड़ा भारी?

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ती दिखती है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 जीत मिली हैं। एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमें आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगी।

कब और कहां देखें लाइव मैच?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा। भारतीय दर्शक इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद.

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com