विजय-रश्मिका की शादी के बीच OTT पर छाई ये रोमांटिक हिट मूवी, IMDb पर 7.7 रेटिंग ने मचाया तहलका

Geetha Govindam Trending On OTT: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच उनकी सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम OTT पर ट्रेंड कर रही है। जानिए कहां देखें ये रोमांटिक हिट मूवी।
Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Hit Movie
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Hit Movie: राजस्थान के उदयपुर से आई खबरों ने साउथ सिनेमा के फैंस को उत्साहित कर दिया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस चर्चित जोड़ी को लेकर लगातार पोस्ट और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों के बीच एक और दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, दोनों की सुपरहिट फिल्म को ओटीटी पर जबरदस्त सर्च किया जा रहा है।

रश्मिका और विजय की फिल्म कर रही है ट्रेंड

यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। रोमांटिक जॉनर की इस कहानी में विजय और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी दो अजनबियों से शुरू होती है, जिनके बीच गलतफहमियां पैदा होती हैं, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता दोस्ती और फिर प्यार में बदल जाता है। आखिर में कहानी शादी के खूबसूरत मोड़ पर पहुंचती है। यही वजह है कि फिल्म के वेडिंग सीन्स एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें रियल लाइफ खबरों से जोड़कर देख रहे हैं।

यहां बात हो रही है फिल्म गीता गोविंदम की। इस फिल्म ने न सिर्फ साउथ इंडिया में बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। हिंदी डब वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। विजय और रश्मिका की जोड़ी को इसी फिल्म से असली स्टारडम मिला और तभी से दोनों के नाम साथ जोड़े जाने लगे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह फिल्म लगातार देखी जा रही है। हिंदी भाषा में इसे जी5 और जियोहॉस्टार पर आसानी से स्ट्रीम किया जा सकता है। शादी की चर्चाओं के बीच दर्शक इस रोमांटिक फिल्म को दोबारा देखने में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अलावा यह जोड़ी फिल्म Dear Comrade में भी साथ नजर आई थी, जिसे युवाओं के बीच खास पहचान मिली थी।

‘गीता गोविंदम’ को आईएमडीबी पर मिली इतनी रेटिंग

अगर बात करें रेटिंग की, तो ‘गीता गोविंदम’ को आईएमडीबी पर 7.7/10 की मजबूत रेटिंग मिली है। आठ साल बाद भी फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है, जो साबित करती है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com