-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 15631 Recruitments In Maharashtra Police Mahayuti Government Approved
महाराष्ट्र में होगी 15631 पुलिसकर्मियों की भर्ती, महायुति सरकार ने दी मंजूरी
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra news: हाई कोर्ट के निर्देश पर महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस और कारागृह विभाग में 15,631 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। 20 अगस्त 2025 को इस संबंध में जीआर जारी किया गया।

पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Recruitment In Maharashtra Police: नागपुर शहर की सड़कों की दुरावस्था और गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर छपीं खबरों पर हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया था। मामले पर सुनवाई के दौरान राज्य में पुलिस कर्मचारियों की कमी के चलते व्यवस्था चरमराए जाने की जानकारी अदालत मित्र अधिवक्ता राहिल मिर्जा की ओर से उजागर की गई थी।
इसके बाद हाई कोर्ट की ओर से पुलिस के रिक्त पदों को भरने के संदर्भ में शपथपत्र दायर करने के आदेश राज्य के गृह विभाग को दिए थे। गुरुवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे मुख्य सरकारी वकील देवेन चौहान की ओर से जीआर प्रस्तुत किया गया।
जीआर के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस बल और कारागृह विभाग में सिपाही संवर्ग के 15,631 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दिए जाने का खुलासा किया गया। कोर्ट को बताया गया कि 20 अगस्त, 2025 को इस संदर्भ में जीआर जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
पदों का विवरण
- पुलिस सिपाही : 12,399 पद
- पुलिस सिपाही चालक : 234 पद
- बैंड्समैन : 25 पद
- सशस्त्र पुलिस सिपाही : 2,393 पद
- कारागृह सिपाही: 580 पद
आयु सीमा में छूट
- कोर्ट को बताया गया कि ये पद 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच रिक्त हुए हैं और 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच रिक्त होने वाले हैं।
- वित्त विभाग के 30 सितंबर 2022 के सरकारी निर्णय के अनुसार प्रशासनिक विभागों को 50% रिक्त पद भरने की अनुमति थी लेकिन राज्य में कानून और व्यवस्था की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस सिपाही संवर्ग के 100% रिक्त पदों को तुरंत भरने की आवश्यकता महसूस की गई है।
- कुल 15,631 रिक्त पदों को 100% भरने के लिए छूट दी गई है। यहां तक कि सामान्य प्रशासन विभाग के 4 मई 2022 और 21 नवंबर 2022 के सरकारी निर्णयों में ढील देते हुए वर्ष 2024-25 की भर्ती प्रक्रिया घटक स्तर पर ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोजित करने की अनुमति दी गई है।
- इसी तरह से वर्ष 2022 और 2023 में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को एक बार के विशेष मामले के रूप में इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने हेतु पात्र माना गया है।
पारदर्शी होगी भर्ती प्रक्रिया
कोर्ट को बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क खुले वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन स्वीकार करने, जांच करने और संबंधित कार्यों के लिए एक निजी कंपनी का चयन करने का अधिकार अपर पुलिस महासंचालक, प्रशिक्षण एवं खास पथक, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई को दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- पोला से पहले प्रभाग रचना का फूटेगा ‘पोला’! निकाय चुनाव के लिए नागपुर में आज घोषित होगा प्रारूप
इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से लागू करने और नियंत्रित करने की पूरी जिम्मेदारी राज्य के पुलिस महासंचालक की होगी। परीक्षा संबंधी आपत्तियों, विवादों, न्यायिक मामलों या विधानमंडल संबंधी मुद्दों की जिम्मेदारी भी पुलिस महासंचालक और उनके अधीनस्थ संबंधित घटक/समूह प्रमुखों की होगी।
15631 recruitments in maharashtra police mahayuti government approved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














