-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Mira Bhayandar Assembly Constituency Profile
मीरा-भयंदर विधानसभा सीट: निर्दल के बल को चुनौती देगा कौन सा दल, भाजपा-एनसीपी दोनों ही हैं सबल
- Written By: मृणाल पाठक
मीरा भयंदर विधानसभा सीट ने अब तक कुल तीन विधानसभा चुनाव देखे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि कोई भी यहां पर रिपीट विक्ट्री नहीं दर्ज कर सका है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां 2024 का चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है।

मीरा-भायंदर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
थाणे: महाराष्ट्र में सियासी जंग की रणभेरी बस कुछ ही दिनों में बजने ही वाली है। उससे पहले राजनीतिक दल और राजनेता रणनीति तैयार करने में पूरी शिद्दत के साथ जुट गए हैं। दूसरी तरफ सियासी पंडित भी जनता की नब्ज पहचानने में लगे हुए हैं। ऐसे में हम भी चाहते हैं कि आप तक हर सीट का सही और सटीक विश्लेषण पहुंचाया जाए। जिससे चाय की चौपाल पर चर्चा के दौरान आपको हर सीट के आंकड़े और कहां किसका दबदबा रहा है या फिर रहने वाला यह पता रहे।
सीट वाइज विश्लेषण के सेगमेंट में आज बात मीरा-भयंदर विधानसभा सीट की। मीरा-भयंदर विधानसभा सीट ने अब तक कुल तीन विधानसभा चुनाव देखे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि कोई भी यहां पर रिपीट विक्ट्री नहीं दर्ज कर सका है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां 2024 का चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि यहां कि जनता इस बार किस नए चेहरे को चुनकर विधानसभा भेजेगी यह देखना अहम होगा।
कैसा रहा मीरा-भयंदर सीट का इतिहास
2009 चुनाव के पहले परिसीमन में जन्मी थाणे जनपद और लोकसभा क्षेत्र की इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में एनसीपी के उम्मीदवार गिल्बर्ट मेंडोंका ने बाजी मारी। इसके बाद 2014 यहां 2009 के रनर-अप बीजेपी प्रत्याशी नरेन्द्र मेहता ने उन्हें मात देते हुए विजयश्री हासिल कर ली। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में यहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरी गीता भारत जैन ने नरेन्द्र मेहता को शिकस्त दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
यह भी पढ़ें- भिवंडी पश्चिम विधानसभा सीट: एक बार सपा दो बार भाजपा ने मारी बाजी, 2024 में कौन कर पाएगा जनता को राजी?
कब किस प्रत्याशी ने मारी बाजी?
- 2019 विधानसभा चुनाव: गीता भारत जैन (स्वतंत्र)
- 2014 विधानसभा चुनाव: नरेंद्र मेहता भाजपा से
- 2009 विधानसभा चुनाव: गिल्बर्ट मेंडोंका एनसीपी से
क्या कहते हैं जातीय समीकरण
मीरा भयंदर विधानसभा सीट पर 2019 के चुनावी आंकड़ों के मुताबिक कुल 4 लाख 26 हजार 728 वोटर्स हैं। जिसमें करीब 73 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। किसी भई प्रत्याशी की हार जीत में सबसे अहम भूमिका यहां मुस्लिम वोटर्स की ही रहती है। इसके अलावा यहां करीब 15 हजार दलित तो 7 हजार के आस पास आदिवासी वोटर्स भी हैं। यह एक ऐसी सीट है जहां 100 प्रतिशत शहरी मतदाता हैं। ऐसी स्थिति में शहर से जुड़े चुनावी मुद्दे यहां हांवी रहते हैं।
इस बार जनता किस पर करेगी उपकार
मीरा भयंदर विधानसभा सीट के लिए कोई भी पूर्वानुमान लगाना आपको सरासर झूठ कहने से ज्यादा कुछ नहीं होगा। क्योंकि यहां की खासियत ही यह रही है कि हर बार जनता ने एक नए प्रत्याशी को जनादेश दिया है। जिसमें एक बार एनसीपी, एक बार बीजेपी तो वहीं एक बार निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां 2024 का चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है।
Maharashtra assembly elections mira bhayandar assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














