-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress Formed Committee Prithviraj Chavan Maharashtra Elections Irregularities
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में एक समिति गठित की। यह समिति पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितता का विस्तृत विश्लेषण करेगी।

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद से कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनिमियतता से जुड़े आरोपों को खारिज किया है। अब कांग्रेस ने एक समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे।
यह समिति पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितता का विस्तृत विश्लेषण करेगी और चुनावी प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाने को लेकर सिफारिश करेगी। चव्हाण ने कहा कि समिति सिफारिशें करेगी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक रिपोर्ट सौंपेगी।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की सोमवार को यहां बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पृथ्वीराज चव्हाण के अनुसार, महा विकास आघाडी (MVA) के लगभग 100 नेताओं ने चुनाव याचिकाएं दायर की हैं और उनके नेतृत्व वाली समिति ने कांग्रेस नेतृत्व से उनकी सहायता के लिए दिल्ली से एक कानूनी टीम भेजने का आग्रह किया है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
पृथ्वीराज चव्हाण ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप
पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि कराड दक्षिण सहित महाराष्ट्र के कई निर्वाचन क्षेत्रों में बहुत सारे मतदाताओं ने एक से अधिक बार मतदान किया तथा अंगुली पर लगने वाली स्याही मिटाकर मतदान किए गए। वह इस बार कराड दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में हजारों ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में थे, जो अलग-अलग बूथ पर पंजीकृत थे।
कांग्रेस नेता चव्हाण ने कहा कि साेमवार को महाराष्ट्र से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली आए थे। बैठक के बाद, हमने कई अन्य बैठकें कीं, हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। बैठक में मतदान से सभी अनियमितताओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसे राहुल गांधी ने प्रमुखता से उठाया है।
आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पार्टी ने कुछ निर्णय लिए हैं और एक समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता मैं करूंगा और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करूंगा, ताकि ये अनियमितताएं जारी न रहें। विचार यह था कि लोगों के सामने तथ्य रखे जाएं और फिर निर्वाचन आयोग को सिस्टम बदलने पर निर्णय लेना है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति के एजेंडे में से एक बिंदु मत पत्र है और समिति लोगों से बात करेगी तथा इस पर सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा कि पहले दो विधानसभा चुनावों के बीच पांच साल में कुल 31 लाख मतदाता जुड़े, जो हर महीने लगभग 50,000 की संख्या है।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े मतदाता पर सवाल
कांग्रेस नेता चव्हाण ने कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच के साढ़े चार-पांच महीनों में 41 लाख मतदाता जुड़ गए, जो प्रति माह लगभग 9-10 लाख की संख्या है। उन्होंने सवाल किया कि ये मतदाता कौन हैं?
वर्षा गायकवाड़ को कांग्रेस आलाकमान ने दिया झटका, चुनाव समिति को किया रद्द
चव्हाण ने दावा किया कि जानबूझकर कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने अनुमति दी गई और निर्वाचन आयोग ने आंखें मूंद लीं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी आह्वान किया कि हर बूथ पर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाया जाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress formed committee prithviraj chavan maharashtra elections irregularities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP कांग्रेस में बड़ी टूट: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMसड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे
Jul 09, 2026 | 07:28 PM2024 चुनाव में BJP की सीटें कम होने का महिला वोटर्स से क्या है कनेक्शन? स्मृति ईरानी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Jul 09, 2026 | 07:26 PMदतिया उपचुनाव: पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 3,600 लीटर लहान मौके पर नष्ट
Jul 09, 2026 | 07:21 PM2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
Jul 09, 2026 | 07:19 PMहमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
Jul 09, 2026 | 07:15 PMट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














