-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Videos »
- Pakistan Has Made A Dangerous Game Plan The World Is Shaken By The Arms Deal With Sudan
पाकिस्तान ने बनाया खतरनाक गेम प्लान, सूडान के साथ हथियार डील से हिली दुनिया!
- Written By: रंजन कुमार
Pakistan News: पाकिस्तान सऊदी अरब, तुर्की और सूडान के साथ रक्षा समझौतों के माध्यम से इस्लामिक देशों का सैन्य गठजोड़ बनाने की कोशिश कर रहा। सूडान से 1.5 अरब डॉलर की डील चर्चा में है।

पाकिस्तान का इस्लामिक नाटो बनाने का प्लान। इमेज-एआई
Pakistan Sudan Defense Deal: पाकिस्तान की विदेश और रक्षा नीति फिर चर्चा में है। सऊदी अरब से शुरू हुआ उसका रक्षा समझौता तुर्की होते हुए सूडान तक पहुंच गया है। इन डील ने बहस तेज कर दी है कि क्या पाकिस्तान इस्लामिक देशों के बीच नए तरह का सैन्य गठजोड़ खड़ा करने की कोशिश में है।
पाकिस्तान ने बीते साल सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया था। यह तय हुआ था कि दोनों में से किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। दोनों मिलकर जवाबी कार्रवाई करेंगे। इस समझौते के बाद अब इसमें तुर्की के जुड़ने की अटकलें हैं। इसी वजह से इस प्रस्तावित गठजोड़ को इस्लामिक नाटो कहा जाने लगा है।
गठजोड़ किस तरह का ले सकता है रूप?
इस बीच पाकिस्तान ने अफ्रीकी देश सूडान के साथ बड़ी डिफेंस डील की है। इसके तहत पाकिस्तान सूडान को 1.5 अरब डॉलर के हथियार और फाइटर जेट बेचने वाला है। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या पाकिस्तान सऊदी अरब से सूडान तक इस्लामिक देशों के साथ बड़ा रक्षा गठजोड़ बनाने की कोशिश कर रहा और आने वाले समय में यह गठजोड़ किस तरह का रूप ले सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
इस्लामिक नाटो बनाने की तैयारी
पाकिस्तान में रक्षा सामग्री के उत्पादन से जुड़े विभाग का नेतृत्व कर रहे मंत्री रजा हयात हर्राज ने कहा कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के साथ नए समझौते की तैयारी कर रहा है। इसके तहत तुर्की और सऊदी अरब को पूरा ड्राफ्ट सौंपा जा चुका है। तीनों देश इस ड्राफ्ट पर मिलकर काम कर रहे और यह एक तरह का इस्लामिक नाटो होगा। यह समझौता सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पहले से हुई डील से अलग होगा। इस नई डील पर तीनों देशों के बीच अंतरिम सहमति बनना अभी बाकी है।
तीनों देशों के पास इस समझौते का एक ड्राफ्ट
रजा हयात हर्राज ने बताया कि तीनों देशों के पास इस समझौते का एक ड्राफ्ट मौजूद है। सऊदी अरब के पास यह ड्राफ्ट तैयार है। तुर्की के पास भी यह है। पाकिस्तान के पास भी। उन्होंने कहा कि बीते 10 महीनों से इस ड्राफ्ट पर 3 देशों के बीच बातचीत चल रही।
सूडान के साथ 1.5 अरब डॉलर की डिफेंस डील
इसी महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि पाकिस्तान सूडान के साथ 1.5 अरब डॉलर की डिफेंस डील करने के करीब है। पाकिस्तान सूडान को फाइटर जेट और हथियार बेचेगा। पाकिस्तान यह भी चाहता है कि वह सऊदी अरब से लिए गए 2 अरब डॉलर के कर्ज को जेएफ-17 फाइटर जेट की डील में बदल दे। दोनों डील बहुत बड़ी नहीं मानी जा रहीं। मगर, पाकिस्तान इन्हें इस्लामिक उम्मा में अपनी खास पहचान बनाने की कोशिश के तौर पर देख रहा है।
परमाणु हथियार वाला इकलौता इस्लामिक देश है पाकिस्तान
पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा इस्लामिक देश है, जिसके पास परमाणु हथियार हैं। वह चाहता है कि इस ताकत का इस्तेमाल कर वह इस्लामिक देशों में एक अहम धुरी बन जाए। पाकिस्तान की सेना की प्रचार शाखा आईएसपीआर का कहना है कि इराक भी पाकिस्तान से जेएफ-17 फाइटर जेट खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा।
यह भी पढ़ें: ड्रोन से बरसी मौत, सूडान के सबसे बड़े तेल इलाके पर सेना का भीषण हमला; चारो ओर मचा हाहाकार
चीन-पाकिस्तान मिलकर बनाते हैं फाइटर जेट
चीन और पाकिस्तान मिलकर जेएफ-17 फाइटर जेट तैयार करते हैं। चीन की चेंगदु एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन इसकी तैयारी में अहम भूमिका निभाती है। पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स भी इसके निर्माण में शामिल है। जानकारी के अनुसार इस जेट का 58 फीसदी हिस्सा पाकिस्तान में बनता है। 42 फीसदी हिस्सा चीन में तैयार किया जाता है।
भारत के खिलाफ एक शक्ति संतुलन बनाने की सोच
पाकिस्तान के लिए यह एक उपलब्धि की तरह देखा जा रहा कि वह अब कई देशों को हथियार और फाइटर जेट बेचने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान सऊदी अरब समेत कई अरब देशों की सेनाओं को ट्रेनिंग देता रहा है। अब जो हालात बन रहे हैं, उनमें पाकिस्तान का प्रयास है कि वह इस्लामिक देशों के बीच एक तरह की धुरी बन जाए। इसमें वह अपनी सुरक्षा के साथ भारत के खिलाफ एक शक्ति संतुलन बनाने की सोच भी देख रहा।
सूडान और लीबिया से जुड़ा मामला
पाकिस्तान इसे सिर्फ रणनीति नहीं, बल्कि कमाई के तौर पर भी देख रहा। पाकिस्तान ने लीबिया में खलीफा हफ्तार ग्रुप को 4 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं। यह ग्रुप लीबिया में अलगाववादी माना जाता है। सूडान की सेना आरोप लगाती रही है कि खलीफा हफ्तार ग्रुप उनके खिलाफ रहा है।
इस्लामिक दुनिया में एक खेमे का हिस्सा न बन जाए पाकिस्तान
हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सामने चुनौती है कि हथियार बेचने की होड़ में वह कहीं इस्लामिक दुनिया के भीतर ही किसी एक खेमे का हिस्सा न बन जाए। भारत के मुकाबले एक इस्लामिक रक्षा गठजोड़ तैयार करने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान यह नहीं चाहता कि उसकी कारण इस्लामिक देशों के बीच नए टकराव खड़े हो जाएं।
Pakistan has made a dangerous game plan the world is shaken by the arms deal with sudan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














