- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Millionaire Beggar Mangilal Rescue Three Houses Luxury Car And Many More
इंदौर का ‘करोड़पति भिखारी’: चिल्लर से बनाया साम्राज्य, 3 आलीशान मकान और कार, ठाठ-बाठ देख अधिकारी दंग
Indore Millionaire Beggar: इंदौर में भीख मांगने वाले मांगीलाल की जब जांच हुई तो वह करोड़पति निकला। उसके पास शहर में तीन आलीशान मकान, तीन ऑटो और घूमने के लिए निजी ड्राइवर के साथ लग्जरी कार है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

इंदौर का करोड़पति भिखारी मांगीराम, फोटो- सोशल मीडिया
Indore Beggar Free Campaign: मध्य प्रदेश के इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सराफा बाजार में पटिए वाली गाड़ी पर भीख मांगने वाला एक दिव्यांग भिखारी असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला, जिसके ठाठ-बाट देखकर प्रशासनिक अधिकारी भी दंग रह गए।
इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को सराफा क्षेत्र से मांगीलाल नामक एक दिव्यांग भिखारी का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू दल के नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि मांगीलाल पिछले कई वर्षों से सराफा क्षेत्र में घूम-घूम कर भीख मांग रहा था। जब टीम ने उसकी पृष्ठभूमि की जांच की, तो सामने आया कि लोगों द्वारा दी गई चिल्लर से उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। वह दिन में सराफा के खरीदारों और रात में चौपाटी घूमने आने वाले पर्यटकों से भीख मांगकर अपना गुजारा करता था।
तीन आलीशान मकान और निजी ड्राइवर का शौक
जांच के दौरान पता चला कि मांगीलाल के पास इंदौर शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं। इसमें भगत सिंह नगर में 16×45 फीट का एक तीन मंजिला मकान और शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का दूसरा पक्का मकान शामिल है। इसके अतिरिक्त, उसे रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दिव्यांगता श्रेणी के तहत अलवास में एक 10×20 फीट का 1-BHK मकान भी मिला हुआ है। आश्चर्य की बात यह है कि शहर से बाहर आने-जाने के लिए मांगीलाल ने एक डिजायर कार ले रखी है और उसे चलाने के लिए एक निजी ड्राइवर भी रखा है, जिसे वह हर महीने 10 से 12 हजार रुपये वेतन देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर की संपत्ति पर उठा सवाल, यहां जानिए कितने मालामाल हैं बाबा महाकाल
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
मध्यप्रदेश : मंत्रालय से लेकर सचिवालय तक, CM मोहन यादव के छापों से मचा हडकंप, जानिए क्या है पूरा मामला
भीख के पैसों से चलता है ब्याज का बड़ा धंधा
मांगीलाल केवल भीख पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसने सराफा क्षेत्र के व्यापारियों के बीच ब्याज का एक संगठित कारोबार भी फैला रखा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह भीख से मिलने वाली रकम को व्यापारियों को ब्याज पर देता है और उसका ब्याज वसूलने के लिए ही वह रोजाना सराफा आता है। वह एक दिन और एक सप्ताह के हिसाब से ब्याज वसूलता है।, उसका कहना है कि वह किसी से जबरदस्ती पैसे नहीं मांगता, बल्कि लोग उसकी दिव्यांगता देखकर खुद ही पैसे दे देते हैं।
तीन ऑटो और रोजाना की मोटी कमाई
मांगीलाल के आय के स्रोतों में केवल ब्याज और भीख ही शामिल नहीं है। उसके पास तीन ऑटो रिक्शा भी हैं जो शहर में किराए पर चलते हैं, और उनसे मिलने वाला किराया सीधे उसकी जेब में जाता है। भीख से होने वाली उसकी रोजाना की कमाई के बारे में अधिकारियों का अनुमान है कि वह प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये तक इकट्ठा कर लेता है। वह फिलहाल अलवास में अपने माता-पिता के साथ रहता है, जबकि उसके दो भाई अलग रहते हैं।
यह भी पढ़ें: जिसने कभी शराब नहीं पी, उसी कवि ने रच दी ‘मधुशाला’, जानें हरिवंश राय बच्चन से जुड़ा अनसुना किस्सा
इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का महा-अभियान
जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार, इंदौर प्रशासन भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। यह अभियान 2024 में शुरू हुआ था, जिसके प्रारंभिक सर्वे में शहर में 6500 भिक्षुक सामने आए थे। अब तक लगभग 4500 भिक्षुकों की काउंसलिंग कर उनकी भिक्षावृत्ति छुड़वाई गई है और 1600 को पुनर्वास के लिए उज्जैन के आश्रम भेजा गया है। प्रशासन ने न केवल रेस्क्यू किया है, बल्कि 172 भिक्षुक बच्चों का स्कूलों में प्रवेश भी कराया है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
Indore millionaire beggar mangilal rescue three houses luxury car and many more
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMयोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 10:09 PMईडन गार्डन्स में आया फिन एलन का तूफान, जड़ दिया T20 WC का सबसे तेज शतक; जानिए कितनी गेंदों में रचा इतिहास
Mar 04, 2026 | 10:06 PMबिहार में खत्म होगा नीतीश युग…राज्य को मिलेगा पहला भाजपाई CM? सियासी उठापटक के बीच सामने आया बड़ा फैसला!
Mar 04, 2026 | 10:03 PMT20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, Semi-Final में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त
Mar 04, 2026 | 09:56 PMहोली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PMसमृद्धि महामार्ग पर सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार दिखाकर कार रोकी, यात्रियों से लूट
Mar 04, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














