- Hindi News »
- Elections »
- Jogeshwari East West Vidhan Sabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट: अविभाजित शिवसेना ने लहराया था परचम, अब कौन मरेगा बाजी
- Written By: अनिल सिंह
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट अविभाजित शिवसेना के लिए अहम सीट थी। यहां से रविंद्र वायकर ने लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार इस सीट से कौन सी पार्टी जीतने में कामयाब होती है, यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

मुंबई: जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट अविभाजित शिवसेना के लिए अहम सीट रही है। यहां से शिवसेना के उम्मीदवार रहे रविंद्र वायकर ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने तीन विधानसभा चुनावों में यहां से जीत हासिल की थी। लेकिन अब वायकर शिंदे गुट का दामन थाम चुके हैं और वह लोकसभा सांसद बन गए हैं। ऐसे में इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। ठाकरे की शिवसेना की तरफ से अनंत नार को उम्मीदवार बनाया गया है।
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर साल 2009, साल 2014 और साल 2019 में रविंद्र वायकर ने शिवसेना के लिए जीत हासिल की थी। लेकिन रविंद्र ने शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया है और वह इस समय मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से सांसद बन गए हैं। ऐसे में इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता किस पार्टी पर भरोसा जताएगी यह चुनाव के बाद ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ें- दिंडोशी विधानसभा सीट: सुनील प्रभु पर ही लगाया है ठाकरे की शिवसेना ने दांव
सम्बंधित ख़बरें
‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल को BJP का करारा जवाब, नड्डा बोले- हार के बहाने ढूंढने में माहिर है कांग्रेस
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट: तीसरी बार जीतेगी बीजेपी या फिर वापसी करेगी कांग्रेस
दिंडोशी विधानसभा सीट: सुनील प्रभु पर ही लगाया है ठाकरे की शिवसेना ने दांव
भांडुप पश्चिम विधानसभा सीट: हैट्रिक पर होगी ठाकरे की शिवसेना की नजर
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट का इतिहास
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट के इतिहास की अगर बात करें तो यह सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है और 2009 के बाद से 2019 तक के चुनाव में लगातार अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार रहे रविंद्र वायकर ने यहां से जीत हासिल की। लेकिन इस बार इस सीट को लेकर किसी भी प्रकार का कोई दावा नहीं किया जा सकता। इस सीट से ठाकरे की शिवसेना की तरफ से अनंत नार को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बार कौन सी पार्टी यहां से जीत हासिल करने में कामयाब होती है यह चुनावी नतीजे के बाद ही पता चल पाएगा।
कब किसने मारी बाजी
2019: रविन्द्र दत्ताराम वायकर, एसएचएस
2014: रविन्द्र दत्ताराम वायकर, एसएचएस
2009: रविन्द्र दत्ताराम वायकर, एसएचएस
जोगेश्वरी विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
जोगेश्वरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,84,443 है। जबकि यहां पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के समुदाय के मतदाताओं की संख्या 4% के आसपास है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 14 फीसदी से अधिक है। यह इलाका शहरी इलाकों में गिना जाता है। मुस्लिम मतदाता यहां के चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन नतीजों में उलटफेर कर पाने में अब तक सफल नहीं हुए हैं।
Jogeshwari east west vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














