- Hindi News »
- Elections »
- Dindoshi West Vidhan Sabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
दिंडोशी विधानसभा सीट: सुनील प्रभु पर ही लगाया है ठाकरे की शिवसेना ने दांव
- Written By: अनिल सिंह
दिंडोशी विधानसभा सीट ठाकरे की शिवसेना के लिए अहम सीट है। सुनील प्रभु पर एक बार फिर ठाकरे की शिवसेना ने अपना दांव चला है। अब देखना यह होगा कि वह जीत की हैट्रिक लगाते हैं या फिर बाजी कोई और मारता है।

मुंबई: दिंडोशी विधानसभा सीट ठाकरे की शिवसेना के लिए अहम सीट है। इस सीट पर 2014 और 2019 के चुनाव में सुनील प्रभु ने जीत हासिल की थी और बड़े अंतराल से कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के कैंडिडेट को हराया था। लेकिन इस बार कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का एक धड़ा ठाकरे की शिवसेना के साथ है। ऐसे में सुनील प्रभु की जीत पर उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया है और उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।
2009 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के राजहंस सिंह ने जीत हासिल की थी। लेकिन उस समय भी कांग्रेस और शिवसेना के वोट का अंतराल काफी कम था। इस बार कांग्रेस और शिवसेना दोनों साथ हैं। ऐसे सुनील प्रभु के जीत का मार्जिन और बढ़ सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि महायुति का कौन सा उम्मीदवार यहां से मैदान में उतरता है।
ये भी पढ़ें- भांडुप पश्चिम विधानसभा सीट: हैट्रिक पर होगी ठाकरे की शिवसेना की नजर
सम्बंधित ख़बरें
‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल को BJP का करारा जवाब, नड्डा बोले- हार के बहाने ढूंढने में माहिर है कांग्रेस
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट: तीसरी बार जीतेगी बीजेपी या फिर वापसी करेगी कांग्रेस
जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा सीट: अविभाजित शिवसेना ने लहराया था परचम, अब कौन मरेगा बाजी
भांडुप पश्चिम विधानसभा सीट: हैट्रिक पर होगी ठाकरे की शिवसेना की नजर
दिंडोशी विधानसभा सीट का इतिहास
दिंडोशी विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। इससे पहले सीट के इतिहास के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इससे पहले भी इस इलाके में मुकाबला कांग्रेस और शिवसेना के बीच में ही देखने को मिलता था। दरअसल ये इलाका शिवसेना का पारंपरिक गढ़ रहा है। ऐसे में बीजेपी हमेशा इस सीट पर उम्मीदवार एलाइंस होने के नाते नहीं उतरती थी। लेकिन अब बीजेपी शिंदे गुट की शिवसेना के साथ है और ठाकरे की शिवसेना अलग से चुनावी मैदान में नजर आ रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवसेना के सुनील प्रभु यहां से जीत का हैट्रिक करते हैं या फिर कोई और ही यहां से बाजी मारने में कामयाब होता है।
दिंडोशी विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी
2019: सुनील प्रभु, एसएचएस
2014: सुनील प्रभु, एसएचएस
2009: राजहंस सिंह धनंजय सिंह, कांग्रेस
दिंडोशी विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
दिंडोशी विधानसभा सीट के अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 2,83,931 है। यहां पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की कुल जनसंख्या 5% के आसपास है। जबकि 12% के आसपास यहां पर मुस्लिम वोटर हैं। दिंडोशी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शहरी आबादी में गिना जाता है। यहां पर ग्रामीणों की संख्या शून्य है। यह इलाका मराठी भाषी इलाका है ऐसे में शिवसेना की पकड़ यहां पर मजबूत है।
Dindoshi west vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














