- Hindi News »
- Elections »
- Kandivali East Vidhan Sabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट: तीसरी बार जीतेगी बीजेपी या फिर वापसी करेगी कांग्रेस
- Written By: अनिल सिंह
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट की अगर बात करें तो यहां पर मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रहा है। दो बार से यहां बीजेपी जीत रही है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी का हैट्रिक पूरा होता है या नहीं।

कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट का इतिहास
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। 20 नवंबर को पूरे राज्य में एक चरण में मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना। कांदिवली विधानसभा सीट मुंबई सबर्ब के 26 सीटों में से एक है। यह सीट नॉर्थ मुंबई लोक सभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिलती है। 2014 और 2019 के चुनाव की अगर बात करें तो बीजेपी के उम्मीदवार रहे अतुल भातखलकर ने यहां से जीत दर्ज की। जबकि 2009 में कांग्रेस के रमेश सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। अब देखना यह होगा कि इस बार भाजपा अपनी हैट्रिक पूरी करती है या फिर कांग्रेस का परचम लहराता है।
पिछले दो विधानसभा चुनाव के एनालिसिस पर अगर ध्यान दें तो अतुल भातखलकर की जीत का मार्जिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इस बार यहां से बीजेपी का पलड़ा भारी माना जा सकता है। जीत चाहे किसी भी पार्टी के उम्मीदवार की हो लेकिन यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी यह कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- श्रीरामपुर विधानसभा सीट : कांग्रेस का अजेय दुर्ग, एक चेहरे पर जनता ने किया दो बार विश्वास
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट का इतिहास
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट की अगर बात करें तो यह 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। 2009 में पहली बार यहां चुनाव हुआ और कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश सिंह ठाकुर ने यहां से जीत दर्ज की। उन्होंने उसे वक्त बीजेपी के जयप्रकाश ठाकुर को हराया था। वहीं 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अतुल भातलकर ने कांग्रेस सीटिंग एमएलए रमेश सिंह ठाकुर को हराया। 2019 में अतुल भातखलकर ने ही भाजपा के लिए जीत दर्ज की। लेकिन इस बार उनके खिलाफ हारने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार अजंता यादव थे।
कब किसने मारी बाजी
2019: अतुल भातखलकर, भाजपा
2014: अतुल भातखलकर, भाजपा
2009: ठाकुर रमेश सिंह, कांग्रेस
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 2,63,861 है। यह सीट एक सामान्य सीट है। यहां पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या चार फीसदी, वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या 0.78 प्रतिशत है। मुस्लिम आबादी की अगर बात करें तो वह यहां पर 14,512 यानी करीब 5.5% के आसपास है। यह सीट शहरी इलाके में गिनी जाती है। जातीय समीकरण को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां पर मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवारों के लिए सांप्रदायिक राजनीति काम नहीं आती है।
Kandivali east vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














