-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Pollution Not Decreasing In Delhi After Diwali Aqi In Anand Vihar Broke All Records
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण नहीं हो रहा कम, आनंद विहार में AQI ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली में शनिवार, 2 नवंबर को वायु प्रदूषण की स्थिति में और खराब हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर से "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गया।

पोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार, 2 नवंबर को वायु प्रदूषण की स्थिति में और खराब हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर से “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गया। सुबह के समय कुछ सुधार के बावजूद, शाम चार बजे एक्यूआई 316 दर्ज किया गया, जो सुबह के 290 से अधिक था।
दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जहां एक्यूआई 400 के पार चला गया। इसके अलावा, शहर के 27 अन्य निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई “बहुत खराब” श्रेणी में रहा, जिसका स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया। गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा, जहां एक्यूआई 330 रहा।
अनुकूल हवाओं का असर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम (209), ग्रेटर नोएडा (250) और नोएडा (269) में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बेहतर रहा और ये “खराब” श्रेणी में आए। जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई (166) मध्यम श्रेणी में रहा। दिवाली की रात पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन होने के बावजूद, अनुकूल हवाओं ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को “गंभीर” श्रेणी में पहुंचने से रोका।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, पुराने ट्रक-बस हटाओ, नई EV खरीदो और पाओ 10 साल तक टैक्स में 100% छूट
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
अगर PUC नहीं तो भूल जाओ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त आदेश; CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल
मौसम की स्थिति
दिल्ली में दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। दिन के दौरान आर्द्रता 62 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा छाए रहने तथा दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इस प्रकार की गंभीर वायु गुणवत्ता न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर वायु गुणवत्ता की निगरानी और उचित कदम उठाना आवश्यक है ताकि नागरिकों को सुरक्षित रखा जा सके।
यह भी पढे़ं – दिल्ली की हवा हुई जहरीली, दिवाली की रात AQI ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Pollution not decreasing in delhi after diwali aqi in anand vihar broke all records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMलोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














