- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ladki Bahin Yojana 1 05 Crore Women Ineligible Eligibility Check Maharashtra
Ladki Bahin Yojana: 1.05 करोड़ महिलाएं अयोग्य! एलिजिबिलिटी जांच के बाद संख्या और बढ़ने की संभावना
Maharashtra Government: महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिण योजना में पात्रता जांच के बाद करीब 1.05 करोड़ महिलाओं के अयोग्य होने की संभावना है, जबकि लाभार्थियों के लिए 26500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Ladki Bahin Yojana Eligibility (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News: मुख्यमंत्री ‘माझी लाडकी बहिण’ योजना में पात्रता (एलिजिबिलिटी) की जांच के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के योजना से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 1 करोड़ 5 लाख महिलाएं तय मानकों के आधार पर पात्र नहीं पाई गई हैं। माना जा रहा है कि आगे की जांच के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में केवल 1.48 करोड़ लाभार्थियों के लिए 26,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यानी पिछले साल की तुलना में इस वर्ष योजना के बजट में करीब 19 हजार करोड़ रुपये की कमी की गई है। शुरुआत में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कम दस्तावेजों के आधार पर आवेदन किया था और उन्हें कुछ महीनों तक योजना का लाभ भी मिला। हालांकि दिसंबर 2024 से पात्रता का विस्तृत सत्यापन (डिटेल्ड वेरिफिकेशन) शुरू किया गया था।
योजना के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड
- लाभार्थी महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- एक परिवार से केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले सकती हैं।
- महिला केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य व्यक्तिगत लाभ वाली योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए।
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
योजना की वर्तमान स्थिति
- शुरुआती लाभार्थी: 2.53 करोड़
- शुरुआती बजट: 45,000 करोड़ रुपये
- सत्यापन के बाद संभावित पात्र लाभार्थी: 1,48,60,000
- 2026-27 के बजट में प्रावधान: 26,500 करोड़ रुपये
- संभावित अपात्र महिलाएं: करीब 1.05 करोड़
ये भी पढ़े: मुंबई, ठाणे और पालघर में लू का कहर; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें ये गाइडलाइन
आय मानदंड बना बड़ा कारण
इस योजना में परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है। अब परिवार की वास्तविक आय की जांच e-KYC प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई महिलाओं ने कार्रवाई के डर से अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘राहुल गांधी ने खोया मानसिक संतुलन’; शिवसेना नेता मनीषा कायंदे का तीखा हमला, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
यवतमाल नगर परिषद की सख्ती, बकाया करदाताओं से वसूली तेज, अभय योजना से मिलेगा ब्याज में राहत
बजट चर्चा में गायब रहे बड़े अधिकारी तो होगी सख्त कार्रवाई, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर की दो टूक
महाराष्ट्र में प्रोफेसरों की मेगा भर्ती, 5506 पदों पर जून से पहले नियुक्तियां, मंत्री चंद्रकांत पाटिल का ऐलान
e-KYC की अंतिम तिथि 31 मार्च
सरकार ने e-KYC कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। 1 अप्रैल से केवल उन्हीं महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे, जो योजना के सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती होंगी।
Ladki bahin yojana 1 05 crore women ineligible eligibility check maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नज़रदोष से पाना हो छुटकारा या पैसों की तंगी से, मंगलवार को कर लें ये उपाय, हो सकता है बड़ा चमत्कार
Mar 10, 2026 | 04:45 PMसूर्या ने पूरा किया शून्य से लेकर शिखर तक का सफर…ICC ट्रॉफी जीतने के बाद शेयर की 12 साल पुरानी तस्वीर
Mar 10, 2026 | 04:42 PM‘राहुल गांधी ने खोया मानसिक संतुलन’; शिवसेना नेता मनीषा कायंदे का तीखा हमला, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
Mar 10, 2026 | 04:41 PMयवतमाल नगर परिषद की सख्ती, बकाया करदाताओं से वसूली तेज, अभय योजना से मिलेगा ब्याज में राहत
Mar 10, 2026 | 04:39 PMईरान ने अमेरिका के 10 रडार सिस्टम किए तबाह, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये हम तय करेंगे, ट्रंप नहीं
Mar 10, 2026 | 04:39 PMमिस इंडिया अर्थ 2019 ‘सायली सुर्वे’ की हिंदू धर्म में वापसी, पति पर लगाया लव जिहाद और मारपीट का आरोप
Mar 10, 2026 | 04:34 PMAI यूज करने वालों सावधान, अगर कर दी ये भूल तो पड़ सकता है भारी, जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के 6 जरूरी नियम
Mar 10, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM












