-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Statement Delhi Air Pollution Sanjay Singh Aap Reaction Gorakhpur Environment
‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM Yogi News: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की हवा को 'गैस चेंबर' बताया, जहां सांस लेना कठिन है। इस पर AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में उन्हीं की सरकार है।

CM योगी, संजय सिंह
CM Yogi Delhi Gas Chamber Remark: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में दिल्ली की वायु गुणवत्ता को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि मानो गैस चेंबर जैसी स्थिति हो। वहां सांस लेना मुश्किल है और आंखों में जलन होती है। इसके विपरीत गोरखपुर का वातावरण बिल्कुल स्वच्छ और शुद्ध है।
सीएम योगी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर योगी का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली में जिंदगी घुटन भरी हो गई है, AQI 400 के पार है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और डॉक्टरों को सलाह देनी पड़ती है कि घर से बाहर न निकलें।
संजय सिंह ने कसा तंज
संजय सिंह ने आगे तंज कसते हुए कहा कि दूसरी ओर गोरखपुर में शानदार माहौल है, कहीं कोई दमघोंटू स्थिति नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आदित्यनाथ यह भूल गए हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार है, या फिर उन्होंने जानबूझकर यह बयान दिया है?
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
दिल्ली में घुटन भरी जिंदगी हो गई है, ऐसा लगता है जैसे गैस चेंबर में हों, AQI 400 से ऊपर है। दिल्ली में दम घुटता है, आंखों में जलन होती है, सांस लेने में दिक्कत होती है, डॉक्टर को कहना पड़ता है कि घर से बाहर मत निकलिए। वहीं, गोरखपुर में कितना शानदार माहौल है, कहीं कोई दम घोंटू… pic.twitter.com/LGGEey6t7B — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 14, 2026
दरअसल, शनिवार को योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण पर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या कहा था CM योगी ने?
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि दिल्ली की हवा में सांस लेना कठिन है, आंखों में जलन होती है और डॉक्टर बुजुर्गों, बच्चों व अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ का परिणाम इसी तरह सामने आता है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि गोरखपुर में विकास के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- टीपू सुल्तान विवाद में कूदे ओवैसी, पढ़ने लगे कसीदे; बोले- ‘जिसकी अंगूठी पर राम लिखा था, वह नफरत का पात्र नहीं’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर चिंता जताते हुए कहा था, “आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण की है। गोरखपुर का वातावरण बहुत स्वच्छ है, प्रदूषण नहीं के बराबर है, जिसके कारण यहां बीमारियां भी कम हैं”।
Cm yogi adityanath statement delhi air pollution sanjay singh aap reaction gorakhpur environment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














