वर्धा में एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति पर नए प्रतिबंध: अब 30 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग की अनुमति

Wardha LPG News: वैश्विक युद्ध के चलते वर्धा में गैस आपूर्ति प्रभावित। अब 'एक परिवार एक सिलेंडर' नियम के तहत उपभोक्ता 30 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त हैं।
Due to global war impacts, Wardha implements 'one cylinder per family' rule. New regulations require a 30-day gap between LPG bookings to manage supply and prevent hoarding.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha News: वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और उससे उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों का असर अब घरेलू गैस आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कारण एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर कुछ प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। वर्धा जिले में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कटौती देखी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। जिले की आठ तहसीलों में लगभग 31 गैस सिलेंडर वितरक एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके लाखों ग्राहक हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब 'एक परिवार एक कार्यरत सिलेंडर' नियम लागू किया गया है। इसके अनुसार उपभोक्ता को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए 30 दिनों के बाद ही ऑनलाइन पंजीयन करने की अनुमति मिलेगी। तभी उन्हें बुकिंग के लिए ओटीपी प्राप्त होगा। जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण कई देशों में ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। इसी वजह से कुछ क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की संभावित कमी की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में लोगों द्वारा अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के कारण मांग में अचानक वृद्धि भी हुई है। गैस वितरकों के अनुसार जिन परिवारों के पास केवल एक सिलेंडर है, वे 21 दिनों तक नई बुकिंग नहीं कर सकते। वहीं जिनके पास दो सिलेंडर हैं, वे 30 दिनों के बाद ही ऑनलाइन नंबर लगा सकते हैं। इसके बाद ही उन्हें ओटीपी प्राप्त होगा और बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

पहले एक सिलेंडर लेने के चार दिनों बाद ही उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकते थे और एजेंसी में स्टॉक उपलब्ध होने पर अगले ही दिन सिलेंडर मिल जाता था। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब एक सिलेंडर लेने के बाद 30 दिनों के पश्चात ही दूसरा सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वितरकों का कहना है कि यदि भविष्य में स्थिति और गंभीर होती है, तो कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति संतुलित बनाए रखने के लिए ऐसे नियम आवश्यक हो सकते हैं।

उपभोक्ताओं में देखा जा रहा असंतोष

अचानक लगाये गए नए नियमों के कारण गैस सिलेंडर उपभोक्त्ताओं में असंतोष देखने मिल रहा है। जिन ग्राहकों के पास एक ही सिलेंडर हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में गैस सिलेंडर की कटौती का डर ग्राहकों को सता रहा है।

तहसील संख्या
वर्धा 09
देवली 05
सेलू 02
आर्वी 01
कारंजा 02
आष्टी (श.) 02
हिंगनघाट 07
समुद्रपुर 03
कुल 31
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com