-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Raised Questions On Delhi Air Quality Said Like A Gas Chamber
दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में पुन: निर्मित विकास अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली में वायु की गुणवत्ता की ओर ध्यान दिलाया।

योगी आदित्यनाथ, (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
CM Yogi in Gorakhpur: शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की हवा अब इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि वह गैस चैंबर जैसी हो गई है। उन्होंने कहा, “वहां सांस लेना भी कठिन हो गया है और आंखों में जलन होती है।” उन्होंने गोरखपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां का वातावरण एकदम शुद्ध है। योगी ने आगे कहा, “अगर आप पर्यावरण को बचाएंगे, तो पर्यावरण भी आपको बचाएगा।”
दिल्ली में भाजपा की सरकार के होते हुए योगी ने इस प्रकार के आरोप लगाए, जिस पर चर्चाएं तेज हो गईं। दरअसल, योगी गोरखपुर में थे, जहां उन्होंने 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी भी ली।
रवि किशन जैसा शीशमहल नहीं बना सकता
योगी ने मजाक करते हुए कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो, लेकिन हर कोई रवि किशन तो नहीं है, जो रोज विवाह कर सके। ये वही काम करते हैं, फिल्मों में। आम आदमी होटल या मैरिज हॉल बुक नहीं कर सकता, न ही रवि किशन जैसा शीशमहल बना सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
सीएम योगी ने सांसद रवि किशन से कहा, “अच्छा बताइए, क्या आप यहां सप्ताह में आते हैं या नहीं? मैं जानता हूं, इसीलिए उन्हें बोलता हूं कि कम से कम साल में एक बार जरूर आइए। घराती हो या बाराती, सभी को सुविधाएं चाहिएं, लेकिन मांगलिक कार्यक्रम रोज नहीं होते।”
रवि किशन ने सुनाई कहानी
इस मौके पर सांसद रवि किशन ने सिंगापुर के विकास की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, “सिंगापुर 1975 में आजाद हुआ था और तब वहां भी यूपी जैसा हाल था—माफिया, बाहुबली, छिनैती, लूट और बलात्कार से हर जगह आतंक था। लेकिन आज सिंगापुर एक समृद्ध देश बन चुका है। ठीक वैसे ही यूपी में 2017 से पहले वही हाल था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी ने इसे बदल दिया है। आज यूपी में हर कोई निवेश करना चाहता है।”
गोरखपुर में हो रहा विकास
सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने गोरखपुर के जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया और बताया कि यहां एक डिग्री कॉलेज का निर्माण किया गया है, जिसमें 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की बेटियां और युवक उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही, खेल के लिए भी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। योगी ने कहा कि गोरखपुर में वानिकी और बागवानी (हॉर्टिकल्चर) यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जहां युवाओं को डिग्री मिलेगी और यह संस्थान रोजगार गारंटी से जुड़ा होगा।
यह भी पढ़ें- एप्स्टीन से था जुड़ा था 2010 में सिब्बल को मिला पुरस्कार, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस भड़की
प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर चिंता जताते हुए कहा, “आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण की है। गोरखपुर का वातावरण बहुत स्वच्छ है, प्रदूषण नहीं के बराबर है, जिसके कारण यहां बीमारियां भी कम हैं। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि मानो वह गैस चेंबर हो। वहां सांस लेना मुश्किल हो जाता है, और आंखों में जलन होती है। डॉक्टरों को यह सलाह देनी पड़ती है कि बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्या यही जीवन है?
Cm yogi adityanath raised questions on delhi air quality said like a gas chamber
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














